इंग्लैंड बनाम भारत : केएल राहुल ने टेस्ट में जड़ा 18वां अर्धशतक, भारत के पास 100 प्लस रन की लीड

नई दिल्ली । इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच की दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने अर्धशतक लगा दिया है। लीड्स टेस्ट की पहली पारी में भले ही केएल राहुल अर्धशतक चूक गए, लेकिन अगली पारी में उन्होंने यह कसर पूरी कर दी।

सलामी बल्लेबाज ने 87 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक रहा। केएल राहुल की यह पारी उस वक्त आई, जब मुकाबले के चौथे दिन टीम इंडिया को इसकी सख्त जरूरत थी।

टीम इंडिया दूसरी पारी में 29 ओवरों के खेल तक तीन विकेट गंवाकर 101 रन बना चुकी है। यशस्वी जायसवाल (4), साईं सुदर्शन (30) और कप्तान शुभमन गिल (8) पवेलियन लौट चुके हैं। फिलहाल केएल राहुल का साथ पहली पारी के शतकवीर ऋषभ पंत दे रहे हैं और मेहमान टीम के पास 107 रन की लीड है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 471 रन बनाए। भारत को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी हुई। हालांकि, केएल राहुल 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अगले ही ओवर में साईं सुदर्शन (0) भी चलते बने।

यहां से जायसवाल ने कप्तान शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 129 रन जुटाए। जायसवाल ने 159 गेंदों का सामना किया, जिसमें 17 बाउंड्री के साथ 101 रन बनाए।

इसके बाद गिल ने ऋषभ पंत के साथ पांचवें विकेट के लिए 209 रन की साझेदारी की। गिल ने 227 गेंदों में 147 रन जड़े, जिसमें 20 बाउंड्री भी शामिल रहीं, जबकि पंत ने 134 रन टीम के खाते में जोड़े।

मेजबान टीम की ओर से बेन स्टोक्स और जोश टंग ने सबसे ज्यादा चार-चार विकेट अपने नाम किए।

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 465 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए ओली पोप इकलौते शतकवीर रहे, जिन्होंने 137 गेंदों में 106 रन की पारी खेली, जबकि हैरी ब्रूक (99) महज एक रन से शतक चूक गए। इनके अलावा बेन डकेट ने 62 रन टीम के खाते में जोड़े।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए। उनके अलावा मोहम्मद सिराज ने दो और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट अपने नाम किए।

–आईएएनएस

ऋतुराज गायकवाड़: दमदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम में जगह बनाने का इंतजार

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट में मौजूदा दौर में ऋतुराज गायकवाड़ को एक सक्षम बल्लेबाज के तौर पर देखा जाता है। फॉर्मेट कोई भी हो, गायकवाड़ की खासियत मैच की...

अंडर-19 वर्ल्ड कप: 14 बाउंड्री के साथ विरान की शतकीय पारी, जीत के साथ श्रीलंका की उम्मीदें बरकरार

बुलावायो । श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ श्रीलंका ने सेमीफाइनल की...

हैरी ब्रूक और जो रूट का शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 358 रन का लक्ष्य

कोलंबो । श्रीलंका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 357 रन बनाए। इंग्लैंड के...

अंडर-19 विश्व कप: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया, विहान मल्होत्रा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

बुलावायो । भारतीय क्रिकेट टीम ने बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच में 204 रन से जीत दर्ज कर ली है। भारतीय टीम की जीत में विहान मल्होत्रा के...

ब्रंट ने लगाया डब्ल्यूपीएल इतिहास का पहला शतक, आरसीबी को जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली । मुंबई इंडियंस (एमआई) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 16वें मुकाबले में जीत के लिए 200 रन का टारगेट दिया है।...

तीसरा टी20: अर्धशतक से चूके फिलिप्स, बुमराह ने लिए 3 विकेट! भारत को 154 रन की दरकार

गुवाहाटी । जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी का सामना करते हुए न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सिर्फ 153 रन ही बना सकी। टीम इंडिया पांच...

वनडे सीरीज: रूट ने खेली 75 रन की पारी, श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ बराबरी पर इंग्लैंड

कोलंबो । इंग्लैंड ने श्रीलंका के विरुद्ध शनिवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान...

डब्ल्यूपीएल: वडोदरा में कैपिटल्स के गेंदबाजों का दबदबा, आरसीबी सिर्फ 109 रन पर ऑलआउट

वडोदरा । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 15वें मुकाबले में जीत के लिए सिर्फ 110 रन का टारगेट दिया है।...

दूसरा टी20: अर्शदीप ने लुटाए 53 रन! सेंटनर-रचिन की तूफानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने बनाए 208 रन

रायपुर । न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र और कप्तान मिचेल सेंटनर की तूफानी पारी के दम पर भारत को दूसरे टी20 मैच में जीत के लिए 209 रन का विशाल टारगेट...

बीपीएल: तंजीद हसन का शतक, रॉयल्स को 63 रन से हराकर राजशाही वॉरियर्स ने जीता खिताब

ढाका । राजशाही वॉरियर्स ने चट्टोग्राम रॉयल्स को 63 रन से मात देकर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह मुकाबला शुक्रवार को शेर-ए-बांग्ला...

दूसरा टी20: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, नहीं खेलेंगे अक्षर-बुमराह

रायपुर । भारत ने शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को जारी दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया...

अंडर 19 वर्ल्ड कप: इतिहास रचने से महज 2 रन दूर रह गया इंग्लिश बल्लेबाज, टूटते-टूटते बचा ‘महारिकॉर्ड’

हरारे । बेन मेयस अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ महज 65 गेंदों में यह कारनामा किया, लेकिन...

admin

Read Previous

शेखर कपूर का आत्ममंथन, ‘मैं भी कहानी लिखते समय सिजोफ्रेनिक होता हूं?’

Read Next

ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद यूएन चीफ चिंतित, बोले- शांति थोपी नहीं जा सकती

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com