महिला क्रिकेट : रेचल की शानदार पारी से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हराया

मकाय: डार्सी ब्राउन (4/33) की शानदार गेंदबाजी के बाद रेचल हेन्स (नाबाद 93) और एलिसा हेली (77) की बेहतरीन पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने यहां हारुप पार्क में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय महिला टीम को नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मिताली राज के 107 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 61 रन की पारी के दम पर 50 ओवर में आठ विकेट पर 225 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 41 ओवर में एक विकेट पर 227 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

ब्राउन को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारत की ओर से पूनम यादव ने एकमात्र विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम को रेचल और हेली ने बेहतरीन शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 126 रनों की बड़ी साझेदारी की। इस साझेदारी को पूनम ने हेली को आउट कर तोड़ा। हेली ने 77 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों के सहारे 77 रन बनाए।

पहला विकेट गिरने के बाद रेचल ने कप्तान मेग लेनिंग के साथ पारी आगे बढ़ाई और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 101 रनों की अविजित साझेदारी कर टीम को बड़ी जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया की पारी में रेचल 100 गेंदों पर सात चौकों की मदद से नाबाद 93 और लेनिंग 69 गेंदों पर सात चौकों के सहारे 53 रन बनाकर नाबाद रहीं।

इससे पहले, भारत की शुरूआत कुछ खास नहीं रही और उसने शैफाली वर्मा (8) और स्मृति मंधाना (16) के विकेट जल्द गंवाए। फिर यास्तिका भाटिया ने मिताली के साथ भारतीय पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़े। हालांकि, यस्तिका के आउट होने के साथ ही इस साझेदारी का अंत हो गया। यास्तिका ने 51 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 35 रन बनाए।

नए बल्लेबाज के रूप में उतरीं दीप्ति शर्मा (9) रन बनाकर पवेलियन लौटीं जबकि अर्धशतक जड़ने के बाद मिताली ज्यादा देर अपनी पारी नहीं बढ़ा सकीं और पांचवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुईं। मिताली के आउट होने के बाद पूजा वस्त्राकर (17) और स्नेह राणा (2) के विकेट गंवाए।

अंत में ऋचा घोष ने झूलन गोस्वामी के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। लेकिन गोस्वामी के आउट होने के साथ ही इस साझेदारी का अंत हो गया। गोस्वामी 24 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुईं जबकि ऋचा 29 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 32 और मेघना सिंह एक रन बनाकर नाबाद रहीं।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ब्राउन के अलावा सोफी मोलिनेउक्स और हनाह डार्लिगटन को दो-दो विकेट मिले।

दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच इसी मैदान पर शुक्रवार को खेला जाएगा।

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते...

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

editors

Read Previous

क्या समीर वानखेड़े की साली ड्रग्स के धंधे में हैं? : नवाब मलिक

Read Next

रवि तेजा और उनकी टीम ने शानदार जगहों पर की शूटिंग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com