महिला क्रिकेट : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को नौ विकेट से हराया

मकाय: डार्सी ब्राउन (4/33) की शानदार गेंदबाजी के बाद रेचल हेन्स (नाबाद 93) और एलिसा हेली (77) की बेहतरीन पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने यहां हारुप पार्क में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय महिला टीम को नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मिताली राज के 107 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 61 रन की पारी के दम पर 50 ओवर में आठ विकेट पर 225 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 41 ओवर में एक विकेट पर 227 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

भारत की ओर से पूनम यादव ने एकमात्र विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम को रेचल और हेली ने बेहतरीन शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 126 रनों की बड़ी साझेदारी की। इस साझेदारी को पूनम ने हेली को आउट कर तोड़ा। हेली ने 77 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों के सहारे 77 रन बनाए।

पहला विकेट गिरने के बाद रेचल ने कप्तान मेग लेनिंग के साथ पारी आगे बढ़ाई और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 101 रनों की अविजित साझेदारी कर टीम को बड़ी जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया की पारी में रेचल 100 गेंदों पर सात चौकों की मदद से नाबाद 93 और लेनिंग 69 गेंदों पर सात चौकों के सहारे 53 रन बनाकर नाबाद रहीं।

इससे पहले, भारत की शुरूआत कुछ खास नहीं रही और उसने शैफाली वर्मा (8) और स्मृति मंधाना (16) के विकेट जल्द गंवाए। फिर यास्तिका भाटिया ने मिताली के साथ भारतीय पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़े। हालांकि, यस्तिका के आउट होने के साथ ही इस साझेदारी का अंत हो गया। यास्तिका ने 51 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 35 रन बनाए।

नए बल्लेबाज के रूप में उतरीं दीप्ति शर्मा (9) रन बनाकर पवेलियन लौटीं जबकि अर्धशतक जड़ने के बाद मिताली ज्यादा देर अपनी पारी नहीं बढ़ा सकीं और पांचवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुईं। मिताली के आउट होने के बाद पूजा वस्त्राकर (17) और स्नेह राणा (2) के विकेट गंवाए।

अंत में ऋचा घोष ने झूलन गोस्वामी के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। लेकिन गोस्वामी के आउट होने के साथ ही इस साझेदारी का अंत हो गया। गोस्वामी 24 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुईं जबकि ऋचा 29 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 32 और मेघना सिंह एक रन बनाकर नाबाद रहीं।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ब्राउन के अलावा सोफी मोलिनेउक्स और हनाह डार्लिगटन को दो-दो विकेट मिले।

–आईएएनएस

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, अंकतालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप हर जगह गुलाबी जर्सी

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में आरआर ने मुंबई इंडियंस को 27 रन...

विराट कोहली को अब अपने हाथों पर नियंत्रण नहीं करना पड़ता: रविचंद्रन अश्विन

बेंगलुरु । टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके विराट कोहली आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ...

आईपीएल 2026: ध्रुव-यशस्वी ने खेली अर्धशतकीय पारी, जीटी के खिलाफ आरआर ने 6 विकेट खोकर बनाए 210 रन

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में शनिवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए...

आईपीएल 2026: आयुष-शिवम की दमदार पारी, पीबीकेएस के खिलाफ सीएसके ने 5 विकेट खोकर बनाए 209 रन

चेन्नई । आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में पहले...

रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले 146 मैच

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 37 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने सोशल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

आईपीएल 2026: गिल-बटलर की शानदार पारी, गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को दिया 163 रन का लक्ष्य

न्यू चंडीगढ़ । गुजरात टाइटंस ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के...

अनिल कुंबले ने की रोहित शर्मा की तूफानी पारी की जमकर तारीफ, बाकी टीमों की बढ़ सकती है मुश्किलें

नई दिल्ली | भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ...

विमेंस टी20 रैंकिंग: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

दुबई । आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं,...

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

editors

Read Previous

अफगान लड़कियां स्कूलों में लड़को से अलग कक्षाओं में पढ़ सकती हैं: तालिबान

Read Next

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में एक सप्ताह तक भीषण गर्मी की आशंका

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com