बेलिस ने दिए संकेत, हैदराबाद के लिए इस सीजन का आखिरी मैच खेल चुके हैं वार्नर

दुबई: सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस ने संकेत दिए हैं कि टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर आईपीएल के इस सीजन में टीम के लिए शायद अन्य कोई मुकाबला नहीं खेलेंगे। इंग्लैंड के क्रिकेटर जेसन रॉय जिन्हें सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए एकादश में शामिल किया गया उन्होंने केन विलियम्सन के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। यह हैदराबाद की इस सीजन में दूसरी जीत थी।

राजस्थान ने हैदराबाद को 165 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में हैदराबाद की ओर से जेसन ने 60 रन और विलियम्सन ने नाबाद 51 रनों की पारी खेल टीम को सात विकेट से जीत दिलाई थी। इस मैच में वार्नर को एकादश में जगह नहीं दी गई थी।

बेलिस ने कहा, “हम फाइनल में जगह नहीं बना सकते इसलिए हमने फैसला किया था कि युवा खिलाड़ी न केवल मैचों का अनुभव करें बल्कि मैदान पर, सेट-अप के आसपास के समय का भी अनुभव लें और इस मैच के लिए हमने निर्णय लिया।”

वानर्र को बाहर रखे जाने पर उन्होंने कहा, “वह अकेले अनुभवी खिलाड़ी नहीं थे जो बाहर थे उनके अलावा केदार जाधव और शाहबाज नदीम भी शामिल नहीं थे।”

वार्नर हैदराबाद के साथ लंबे समय से जुड़े हैं और उनके नेतृत्व में टीम ने 2016 में आईपीएल का खिताब जीता था। हालांकि, वह इस सीजन फॉर्म में नहीं रहे।

बेलिस ने कहा, “हमारे पास कई युवा खिलाड़ी हैं जो मैदान पर नहीं उतरे हैं। हम उन्हें मौका देना चाहते हैं जिससे इन्हें अनुभव मिले। हो सकता है कि ये आगे के मैचों में भी जारी रहे। हमें नहीं पता।”

उन्होंने कहा, “हम कुछ दिनों में बैठकर टीम चुनेंगे। वार्नर ने होटल से मैच देखा होगा और खिलाड़ियों का समर्थन किया होगा। यह सभी की तरह है। हम एक ही हैं।”

इस सीजन में यह दूसरी बार है जब वार्नर को बाहर रखा गया है जिससे चर्चा का बाजार गर्म हो गया है कि भविष्य में वार्नर इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं होंगे।

बेलिस ने कहा, “इस बारे में कुछ चर्चा नहीं हुई है। प्रमुख नीलामी से पहले यह आखिरी सीजन है। वार्नर ने हैदराबाद के लिए काफी योगदान दिया है। मुझे यकीन है कि आईपीएल में उनके बल्ले से अभी और रन बनने हैं।”

–आईएएनएस

आईपीएल 2026: आयुष-शिवम की दमदार पारी, पीबीकेएस के खिलाफ सीएसके ने 5 विकेट खोकर बनाए 209 रन

चेन्नई । आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में पहले...

रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले 146 मैच

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 37 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने सोशल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

आईपीएल 2026: गिल-बटलर की शानदार पारी, गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को दिया 163 रन का लक्ष्य

न्यू चंडीगढ़ । गुजरात टाइटंस ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के...

अनिल कुंबले ने की रोहित शर्मा की तूफानी पारी की जमकर तारीफ, बाकी टीमों की बढ़ सकती है मुश्किलें

नई दिल्ली | भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ...

विमेंस टी20 रैंकिंग: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

दुबई । आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं,...

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

editors

Read Previous

उत्तर प्रदेश सरकार3 लाख युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर रोजागर दे गी

Read Next

गुरुग्राम : हिंदू संगठन जुमे की नमाज के स्थल पर गोवर्धन पूजा करेंगे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com