उत्तर प्रदेश सरकार3 लाख युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर रोजागर दे गी

लखनऊ: प्रदेश में अगले 06 माह में विभिन्न कौशल प्रशिक्षण योजनाओं में 03 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई गई है। सरकार अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिये बहुत जल्द 25 जनपदों में मेगा प्लेसमेंट शिविर भी लगाने जा रही है।

सरकार ने कोविड संक्रमण के नियंत्रण के लिये 41 हजार से अधिक युवाओं को जनरल ड्यूटी असिस्टेंट-क्रिटिकल केयर, कोविड फ्रंटलाइन वर्कर, इमरजेंसी मेडिकल टैक्नीशियन, मेडिकल इक्युपमेंट टैक्नोलॉजी असिस्टेंट का प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। 15 हजार युवाओं को ऑक्सीजन प्लांट ऑपरेटर के कोर्स में प्रशिक्षण दिया जाना है। वर्तमान में 371 अभ्यर्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

औद्योगिक इकाईयों में प्रशिक्षण के बाद वहीं मिलेगा युवाओं को रोजगार

राजकीय आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों को पहली बार ऑन-जॉब-ट्रेनिंग का लाभ मिलने से बड़ा बदलाव आया है। मार्च 2022 तक प्रदेश के राजकीय आईटीआई के 10 हजार प्रशिक्षार्थियों को उद्योगों में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाना है। उद्योगों से समन्वय और उसमें सहभागिता करते हुए 14356 प्रशिक्षार्थियों को ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग के तहत उद्योगों में शॉप-फ्लोर पर प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इस पहल से इन प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण के बाद इन्ही औद्योगिक इकाईयों में रोजगार मिल जाएगा।

50 हजार अभ्यर्थियों को विभिन्न उद्योगों में अप्रेन्टिसशिप कराएगी सरकार

मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के माध्यम से मार्च 2022 तक 50 हजार अभ्यर्थियों को उद्योगों में अप्रेन्टिसशिप कराई जाएगी। इसके लिए अभियान चलाकर प्रशिक्षण छात्रों को पंजीकृत किया जाएगा। अब तक सरकार प्रदेश में 10 हजार युवाओं को विभिन्न उद्योगों में अप्रेन्टिसशिप करा चुकी है। सरकार की योजना रोजगार की उच्च संभावनाओं वाले क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण देना है। इसके लिये तेजी से तैयारी की जा रही है।

–इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की फोन पर बात

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया के सहयोगियों से संवाद कायम रखने का सिलसिला जारी रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

यूएस एंबेसी ने पीएम मोदी के लिए ट्रंप के बयान को दोहराया, प्रधानमंत्री को ‘काम पूरा करने वाला लीडर’ बताया

नई दिल्ली । भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें...

पीएम बनते ही बालेंद्र शाह के एक्स अकाउंट का बदला बायो, प्रधानमंत्री बनने से पहले रिलीज किया गाना

काठमांडू । राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। महज 35 साल की उम्र में पीएम बनने वाले बालेंद्र...

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखा...

बदलते वैश्विक हालात में अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं, चीन-रूस बने बड़ी चुनौती

वॉशिंगटन । वैश्विक हालात में तेजी से बदलाव के बीच अमेरिका अब एक साथ दो परमाणु खतरों—चीन और रूस का सामना कर रहा है। यह बात शस्त्र नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय...

इजरायल का दावा ‘एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत’

तेल अवीव । इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है। इजरायली मीडिया ने इसकी...

ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित

इस्तांबुल । काला सागर (ब्लैक सी) में तुर्की के क्रूड ऑयल टैंकर 'अल्टुरा' पर गुरुवार सुबह ड्रोन हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन जहाज...

अबू धाबी में गिरा मिसाइल का मलबा, दो की मौत और तीन घायल

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। गुरुवार को...

बांग्लादेश: राष्ट्रपति शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री रहमान ने स्वतंत्रता दिवस पर 1971 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ढाका । बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने गुरुवार को देश के 56वें ​​स्वतंत्रता और राष्ट्रीय दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्मारक पर फूल चढ़ाकर 'मुक्ति...

अपनी राजनीति में भारत को घसीट रहा रूस, छह नागरिकों की गिरफ्तारी में यूक्रेन ने रूस पर लगाया आरोप

नई दिल्ली । भारत में हाल ही में यूक्रेन के छह और एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया गया। इस पर रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

यूएई को हथियारों और सैनिकों से ज्यादा समर्थन को लेकर स्पष्टता की जरूरत है : राष्ट्रपति के सलाहकार

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान से लड़ने के...

admin

Read Previous

बिहार के लखीसराय जिले में देह व्यापार के आरोप में 5 गिरफ्तार

Read Next

बेलिस ने दिए संकेत, हैदराबाद के लिए इस सीजन का आखिरी मैच खेल चुके हैं वार्नर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com