सानिया मिर्जा, पति शोएब को यूएई सरकार ने दिया गोल्डन वीजा

दुबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)| संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके पति तथा पाकिस्तानी क्रिकेट स्टार शोएब मलिक को 10 साल का बहुप्रतीक्षित यूएई गोल्डन वीजा प्रदान किया है। हैदराबाद की रहने वाली 34 वर्षीय मिर्जा और पाकिस्तान के सियालकोट के रहने वाले 39 वर्षीय मलिक ने 2010 में शादी की थी और पिछले कई सालों से दुबई में रह रहे हैं। इस बहुचर्चित स्पोर्ट्स कपल का एक तीन साल का बेटा है, जिसका नाम इजहान है।

यूएई सरकार द्वारा 2019 में दीर्घकालिक निवास वीजा के लिए एक नई प्रणाली के रूप में गोल्डन वीजा की स्थापना की गई थी। इसने विदेशियों को राष्ट्रीय प्रायोजक की आवश्यकता के बिना देश में रहने, काम करने और अध्ययन करने और संयुक्त अरब अमीरात की मुख्य भूमि पर अपने व्यवसाय के 100 प्रतिशत स्वामित्व के साथ सक्षम बनाया। ये वीजा पांच या 10 साल की अवधि के लिए होते हैं और स्वचालित रूप से नवीनीकृत हो जाते हैं।

रेजिडेंस परमिट संगठन का यूएई कैबिनेट संकल्प संख्या 56 निवेशकों (न्यूनतम 10 मिलियन एईडी) उद्यमियों और विज्ञान और ज्ञान के क्षेत्र में पेशेवर और विशिष्ट प्रतिभाओं को इसके लिए आवेदन करने की अनुमति देता है।

गोल्डन वीजा के दायरे को हाल ही में नेशनल प्रोग्राम फॉर कोडर्स के तहत उज्‍जवल छात्रों और 100,000 कोडर्स के लिए शामिल किया गया था।

गुरुवार को, मिर्जा और मलिक ने एक संक्षिप्त प्रेस विज्ञप्ति जारी की जिसमें कहा गया था: सानिया और शोएब दोनों अपने बेटे के साथ संयुक्त अरब अमीरात में समय बिताने और देश का भ्रमण ने के लिए उत्साहित हैं। वे दुबई खेल उद्योग में अपना उद्यम शुरू करने के इच्छुक हैं।

जिन अन्य खिलाड़ियों को गोल्डन वीजा दिया गया है, उनमें फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लुइस फिगो और टेनिस की दुनिया के नंबर-1 नोवाक जोकोविच शामिल हैं। मनोरंजन उद्योग से, बॉलीवुड सितारों शाहरुख खान और संजय दत्त को यह वीजा मिला है।

आईटीएफ मेंस वर्ल्ड टेनिस टूर : एम15 ग्वालियर के सेमीफाइनल में पहुंचे दिग्विजय प्रताप सिंह

ग्वालियर । दिग्विजय प्रताप सिंह ने कजाकिस्तान के चौथे सीड ग्रिगोरी लोमाकिन को सीधे सेटों में शिकस्त देकर आईटीएफ मेंस वर्ल्ड टेनिस टूर एम15 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह...

ब्रिसबेन टेस्ट से बाहर नहीं हुए हैं पैट कमिंस: स्टीव स्मिथ

ब्रिसबेन । ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज (2024-25) का दूसरा टेस्ट ब्रिसबेन में गुरुवार से शुरू हो रहा है। पैट कमिंस इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन का हिस्सा...

आईपीएल की तरह एसए 20 ने बदली साउथ अफ्रीकी क्रिकेट की तस्वीर: जैक्स कैलिस

नई दिल्ली । साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) टूर्नामेंट में पुरुषों की टीम में प्रतिस्पर्धात्मकता में हालिया बढ़ोतरी का श्रेय एसए-20 को दिया...

भारत बनाम साउथ अफ्रीका : वनडे सीरीज के पहले ही मैच में इतिहास रचेगी रोहित-कोहली की जोड़ी

नई दिल्ली । भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला रांची में आयोजित होगा। इस मैच के साथ विराट...

गुवाहाटी टेस्ट : सेनुरन मुथुसामी ने लगाया टेस्ट करियर का पहला शतक, साउथ अफ्रीका 400 के पार

गुवाहाटी । सेनुरन मुथुसामी की शतकीय पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में विशाल स्कोर की ओर अपने कदम बढ़ा दिए...

अंचिता शेउली : बचपन में पिता को खोया, घर चलाने के लिए मां के साथ मिलकर किया काम, चुनौतियों से लड़कर वेटलिफ्टर बने

नई दिल्ली । वेटलिफ्टर अंचिता शेउली ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने दमखम के बूते पहचान बनाई है। इस युवा प्रतिभा ने कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। शेउली...

एशेज : सिर्फ 2 दिनों में खत्म हुआ पर्थ टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

पर्थ । ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ स्टेडियम में खेले गए एशेज सीरीज 2025-26 के पहले मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ...

गौतम गंभीर को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट से कोविड दवा मामले में दर्ज केस हुआ खारिज

नई दिल्ली । भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व सांसद गौतम गंभीर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने गौतम गंभीर,...

इकलौता बल्लेबाज, जिसके नाम एशेज में ‘5 हजार’ से ज्यादा रन

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच साल 1882 से अब तक एशेज में कुल 345 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान सिर्फ एक ऐसा बल्लेबाज है, जिसने...

जर्मनी और नीदरलैंड ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया

नई दिल्ली । स्लोवाकिया को 6-0 से शिकस्त देकर जर्मनी ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यूरोपीय दिग्गजों के साथ नीदरलैंड्स भी विश्व कप में...

इस्लामाबाद धमाके के बाद पीसीबी ने त्रिकोणीय टी20 सीरीज के शेड्यूल में किया बदलाव

लाहौर । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका, जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच होने वाली त्रिकोणीय टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव करते हुए नए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।...

ईश्वर मेरे प्रति दयालु रहे हैं, वापसी पर खुश हूं: ऋषभ पंत

कोलकाता । भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए सीरीज के चौथे टेस्ट में इंजर्ड होने की वजह से लगभग 4 महीने...

editors

Read Previous

गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियों का संघर्ष और योगी की अयोध्या

Read Next

अमेजॉन जल्द ही ऑनलाइन पेमेंट के लिए डिजिटल करेंसी को दे सकता है मंजूरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com