गरीबी और संघर्ष में तपकर उभरी हैं वीमेंस एशियन हॉकी में भारत की खिताबी जीत की स्टार खिलाड़ी

गरीबी और संघर्ष में तपकर उभरी हैं वीमेंस एशियन हॉकी में भारत की खिताबी जीत की स्टार खिलाड़ी
रांची, 6 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम ने जापान को 4-0 से हराकर वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप का खिताब दूसरी बार अपने नाम किया है। रांची में आयोजित इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की गौरवशाली जीत की पटकथा लिखने में झारखंड की दो प्लेयर सलीमा टेटे और संगीता स्टार बनकर उभरी हैं।

सलीमा टेटे को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया, जबकि टूर्नामेंट में भारत की ओर से सर्वाधिक छह गोल करने का रिकॉर्ड संगीता कुमारी के नाम दर्ज हुआ, लेकिन इस मुकाम पर पहुंचने के लिए इन स्टार बेटियों ने गरीबी और संघर्ष की पथरीली राहों पर लंबा सफर तय किया है।

सलीमा टेटे का परिवार सिमडेगा के बड़की छापर गांव में आज भी एक कच्चे मकान में रहता है। उनके पिता सुलक्षण टेटे भी स्थानीय स्तर पर हॉकी खेलते रहे हैं। उनकी बेटी सलीमा ने जब गांव के मैदान में हॉकी खेलना शुरू किया था, तब उनके पास एक अदद हॉकी स्टिक भी नहीं थी। वह बांस की खपच्ची से बने स्टिक से खेलती थीं।

टोक्यो ओलंपिक में जब भारतीय महिला ह़ॉकी टीम क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेल रही थी, तब इस टीम में शामिल सलीमा टेटे के पैतृक घर में एक अदद टीवी तक नहीं था कि उनके घरवाले उन्हें खेलते हुए देख सकें। इसकी जानकारी जब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हुई तो तत्काल उनके घर में 43 इंच का स्मार्ट टीवी और इन्वर्टर लगवाया गया था।

सलीमा के हॉकी के सपनों को पूरा करने के लिए उनकी बड़ी बहन अनिमा ने बेंगलुरू से लेकर सिमडेगा तक दूसरों के घरों में बर्तन मांजने का काम किया। वह भी तब, जब अनिमा खुद एक बेहतरीन हॉकी प्लेयर थीं। उन्होंने अपनी बहनों के लिए पैसे जुटाने में अपना करियर कुर्बान कर दिया।

टूर्नामेंट में राइजिंग स्टार चुनी गईं संगीता कुमारी भी झारखंड के सिमडेगा जिले से बेहद कमजोर माली हालत वाले परिवार से आती हैं। सिमडेगा जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर केरसई प्रखंड के करंगागुड़ी निवासी संगीता कुमारी का परिवार आज भी कच्चे मकान में रहता है। परिवार में मां-पिता के अलावा पांच बहनें और एक भाई है। थोड़ी बहुत खेती-बाड़ी और मजदूरी से घर का खर्च चलता है।

पिछले ही साल संगीता को तृतीय श्रेणी में रेलवे में नौकरी मिली है। अब इस नौकरी की बदौलत वह घर-परिवार का जरूरी खर्च और बहनों की पढ़ाई का खर्च उठा ले रही हैं। रेलवे की नौकरी का पहला वेतन जब उसे मिला था, तो वह अपने गांव के बच्चों के लिए हॉकी बॉल लेकर पहुंची थी।

संगीता के पिता रंजीत मांझी बताते हैं कि हॉकी को लेकर संगीता के दिल में बचपन से जुनून था। गांव की लड़कियों और अपनी बड़ी बहनों को हॉकी खेलता देख उसने भी जिद करके पहली बार बांस से बनायी गयी स्टिक के साथ हॉकी खेलना शुरू किया था। 2016 में पहली बार इंडिया के कैंप में उसका सेलेक्शन हुआ और इसी साल उसने स्पेन में आयोजित फाइव नेशन जूनियर महिला हॉकी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। फिर 2016 में ही थाईलैंड में आयोजित अंडर 18 एशिया कप में भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक जीता था। भारत की ओर से इस प्रतियोगिता में कुल 14 गोल किये गये थे, जिसमें से 8 गोल अकेले संगीता के नाम थे।

रविवार की रात होम स्टेट के ग्राउंड पर वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारत ने जैसे ही जापान के ऊपर शानदार जीत दर्ज की, स्टेडियम में मौजूद हजारों लोगों ने इन्हें सिर आंखों पर उठा लिया।

–आईएएनएस

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

नई दिल्ली | राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल के 56 वें मुकाबले में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान के कप्तान संजू...

पीजीडीएवी कॉलेज ने सीवीएस कॉलेज को 80 रनों से हराया

नई दिल्ली | श्रेष्ठ पी. यादव के शानदार शतक की मदद से पीजीडीएवी कॉलेज ने सी.वी.एस. कॉलेज को द्वितीय स्वामी दयानंद सरस्वती डे-नाइट टी-20 इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग...

चीन ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर 16वीं बार जीता उबेर कप

बीजिंग । उबेर कप बैडमिंटन-2024 के फाइनल में, चीनी टीम ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। इस फाइनल के पहले महिला एकल मैच में चीनी महिला...

हम सीएसके मुकाबले के लिए विजयी संयोजन पर कायम रहेंगे : सुनील जोशी

धर्मशाला | विशेषज्ञों ने हमेशा विजेता संयोजन को नहीं बदलने की राय दी है और पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच 53 में गत चैंपियन चेन्नई सुपर...

हार्दिक पांड्या दबाव में दिखाई दे रहे थे :ग्रीम स्मिथ

मुंबई | दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में पांच बार के चैंपियन की...

टीम इंडिया बनी वनडे-टी20 में नंबर वन

दुबई । अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा शुक्रवार को जारी वार्षिक अपडेट के बाद भारत ने पुरुषों की वनडे और टी20 रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। टेस्ट...

पाकिस्तानी टीम के अंदर कुछ तनाव था, आर्मी कैंप खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए था: राशिद लतीफ़

नई दिल्ली | पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ सीनियर पुरुष टीम को सेना शिविर में प्रशिक्षण के लिए भेजने के पीछे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सोच के समर्थन में सामने आए...

शिवम दुबे ने रोहित की बात पर अमल किया

नई दिल्ली | मध्य क्रम के बल्लेबाज शिवम दुबे ने स्वीकार किया कि भारत की टी20 विश्व कप टीम की घोषणा से पहले उनकी रातों की नींद उड़ गई थी।...

रिंकू को विश्व कप टीम में न चुने जाने पर रायुडू निराश

नई दिल्ली | पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने भारत की टी20 विश्व कप 2024 टीम से रिंकू सिंह को न चुने जाने पर असंतोष व्यक्त किया है, क्योंकि इसके...

पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच गिलेस्पी ने कहा, ‘वह बनने की कोशिश मत करो जो तुम नहीं हो’

नई दिल्ली | ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने कहा कि पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच के रूप में उनका सिद्धांत यह होगा कि कुछ ऐसा बनने की...

रिंकू का नाम 15 सदस्यीय टी20 विश्व कप टीम में होना चाहिए : श्रीकांत

नई दिल्ली । भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मुख्य चयनकर्ता रहे कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा कि बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह को आगामी पुरुष टी20 विश्व कप...

तीरंदाजी विश्व कप: भारतीय पुरुष रिकर्व टीम फाइनल में

शंघाई (चीन) | लगातार तीन जीत के साथ, धीरज बोम्मदेवरा, तरुणदीप राय और प्रवीण रमेश जाधव की भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने गुरुवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप के फाइनल...

admin

Read Previous

शुभमन गिल को डेट करने पर सारा अली खान ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो हो रही वायरल

Read Next

मणिपुर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से अप्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट प्रतिबंध हटाने को कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published.

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com