हरभजन सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

नई दिल्ली: भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। 41 वर्षीय खिलाड़ी ने 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी20 खेले। वहीं, इन मैचों में 417, 269 और 25 विकेट झटके। उन्होंने बल्ले से भी टीम में योगदान दिया है, जिसमें दो शतक और नौ अर्धशतक के साथ 3,569 रन बनाए।

हरभजन 2001 में ईडन गार्डन्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से संन्यास की घोषणा की।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “आखिर में सभी अच्छी चीजें खत्म हो जाती हैं और आज जब मैं उस खेल को अलविदा कह रहा हूं, जिसने मुझे जीवन में सब कुछ दिया है। इसके लिए मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इस 23 साल की लंबी यात्रा को सुंदर और यादगार बनाया। मैं दिल से उनका आभारी हूं।”

हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “मैं सार्वजनिक रूप से घोषणा करने के लिए पिछले कुछ सालों से इंतजार कर रहा था। मैं दिमाग से पहले ही संन्यास ले चुका था, लेकिन मैं आज घोषणा कर रहा हूं। जालंधर की सड़कों से टीम इंडिया के लिए टर्नबेटर बनने का मेरा सफर खूबसूरत रहा है। मेरे लिए जीवन में भारत की जर्सी पहनकर मैदान पर कदम रखने से बड़ी कोई और प्रेरणा नहीं है।”

41 वर्षीय खिलाड़ी ने 2007 में भारत की ऐतिहासिक टी20 विश्व कप में जीत और 2011 में वनडे विश्व कप की जीत में हिस्सा थे। महान ऑफ स्पिनर ने आखिरी बार 03 मार्च 2016 को टी20 विश्व कप में यूएई के खिलाफ भारत के लिए मैच खेला था।

हालांकि, वह लगातार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कई फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे और पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेले थे।

–आईएएनएस

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

आईपीएल 2026: ‘गुजरात का दिल, शुभमन गिल,’ एसआरएच के खिलाफ जीटी को सपोर्ट करने पहुंचे फैंस, कप्तान से उम्मीदें

अहमदाबाद । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 56वां मैच मंगलवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। फैंस भारी...

आईपीएल 2026: एमआई के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

रायपुर । 'आईपीएल- 2026' के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ हो रही है। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम...

‘हैरान और दुखी हूं’, विराट कोहली ने अमनप्रीत सिंह गिल के असामयिक निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली । भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेल चुके मध्यम गति के तेज गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल का बुधवार को 36 साल की...

आईपीएल इतिहास में पांचवीं बार 20 से कम गेंदों में फिफ्टी, पूरन के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

मुंबई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने सोमवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।...

आईपीएल 2026: शतक चूके कप्तान रियान पराग, आरआर ने डीसी को दिया 226 रन का टारगेट

जयपुर । कप्तान रियान पराग की शानदार पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को जीत के...

तेजी से रिकवरी कर रहे रोहित, सीएसके के खिलाफ खेलने का फैसला मैच के दिन होगा: जयवर्धने

चेन्नई । मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताया है कि ओपनर रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से धीरे-धीरे उबर रहे हैं। फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम शनिवार...

दिग्गज गोल्फर विजय कुमार का निधन, पीजीटीआई ने जताया शोक

नई दिल्ली । भारतीय गोल्फ के दिग्गज और पूर्व इंडियन ओपन चैंपियन विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि प्रोफेशनल गोल्फ टूर...

श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष और कार्यकारी समिति के सदस्यों ने इस्तीफा दिया

कोलंबो । श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने बोर्ड की एग्जीक्यूटिव कमेटी (कार्यकारी समिति) के सदस्यों के साथ तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा...

आईपीएल 2026: आरआर ने एमआई की बराबरी की, आरसीबी और एसआरएच को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली । राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए मंगलवार की शाम मोहाली के न्यू पीसीए स्टेडियम में हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स...

आईपीएल 2026: आरआर के खिलाफ एसआरएच ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पैट कमिंस की वापसी

जयपुर । आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच के कप्तान पैट...

editors

Read Previous

बेंगलुरु : समूह ने शख्स को पीट-पीटकर मार डाला, शव लेकर पहुंचे थाने

Read Next

लखीमपुर हिंसा : किसान संगठनों का सोमवार को 6 घंटे का ‘रेल रोको’ आंदोलन का आह्वान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com