स्टार्क के पंजे से दिल्ली ने हैदराबाद को 7 विकेट से पीटा

विशाखापत्तनम । बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (35 रन पार 5 विकेट) और कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव (22 रन पर 3 विकेट) की घातक गेंदबाजी तथा फाफ डुप्लेसी (50) के शानदार अर्धशतक से दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल मुकाबले में रविवार को सात विकेट से पीट दिया।

दिल्ली ने हैदराबाद को 18.4 ओवर में 163 रन पर समेटने के बाद 16 ओवर में तीन विकेट पर 166 रन बनाकर 24 गेंद शेष रहते आसान जीत हासिल कर ली। दिल्ली की यह लगातार दूसरी जीत है जबकि हैदराबाद को तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली इस जीत के बाद चार अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। स्टार्क को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

गेंदबाजों द्वारा हैदराबाद को 163 रन पर समेटने के बाद 9.1 ओवर में 81 रन की तूफानी ओपनिंग साझेदारी की। हैदराबाद को पॉवरप्ले में दो कैच टपकाने का भी नुकसान उठाना पड़ा। डुप्लेसी ने 27 गेंदों पर 50रन की मैच विजयी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए।

जैक फ्रेजर मैकगर्क ने भी अपनी प्रतिभा के साथ न्याय करते हुए 32 गेंदों पर 38 रन में चार चौके और दो छक्के लगाए। केएल राहुल मात्र पांच गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली ने जल्दी-जल्दी तीन विकेट गंवा दिए। दिल्ली के तीनों विकेट अपना पदार्पण मैच खेल रहे युवा लेग स्पिनर जीशान अंसारी ने चार ओवर में 42 रन देकर लिए।

लेकिन अभिषेक पोरेल और ट्रिस्टन स्टब्स ने चौथे विकेट के लिए अविजित 51 रन जोड़कर दिल्ली को जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया। पोरेल ने 18 गेंदों पर नाबाद 34 रन में दो चौके और दो छक्के लगाए जबकि स्टब्स ने 14 गेंदों पर नाबाद 21 रन में तीन चौके मारे। पोरेल ने वियान मुल्डर की गेंद पर विजयी छक्का मारा।

इससे पहले हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उसकी शुरुआत खराब रही। अभिषेक शर्मा रन चुराने की गलतफहमी में मात्र एक रन बनाकर रन आउट हो गए। हैदराबाद ने इसके बाद 37 रन तक जाते-जाते अपने चार विकेट गंवा दिए। स्टार्क ने खतरनाक बल्लेबाज ट्रेविस हैड को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। ट्रेविस ने 12 गेंदों पर 22 रन में चार चौके लगाए।

हैदराबाद को इस नाजुक स्थिति से अनिकेत सिंह ने हेनरिक क्लासेन के साथ बेहतरीन साझेदारी कर संभाला। हालांकि जब अनिकेत छह के निजी स्कोर पर थे, तब उनका कैच टपकाया गया था। लेकिन उसके बाद अनिकेत ने 41 गेंदों में पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 74 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सिर्फ हैड और क्लासेन ही दहाई अंकों तक पहुंच पाए। क्लासेन ने 19 गेंदों पर 32 रन में दो चौके और दो छक्के लगाए। अनिकेत और क्लासेन इसके बाद स्कोर को 114 रन तक ले गए। दोनों के बीच 77 रन की साझेदारी हुई।

इस साझेदारी के टूटने के बाद हैदराबाद अपने विकेट गंवाता चला गया और उसकी पारी 19वें ओवर में सिमट गयी। स्टार्क ने अपना पंजा खोला। इसी के साथ पर्पल कैप अब उनके पास आ गई है। टी20 में यह मिचेल स्टार्क का पहला पंजा है। दिल्ली के खिलाड़ियों ने कुछ बेहतरीन कैच लपके जिससे हैदराबाद की टीम पूरे 20 ओवर नहीं खेल पाई।अंत में हैदराबाद का 163 रन का स्कोर दिल्ली को रोकने के लिए काफी नहीं था।

–आईएएनएस

आईपीएल 2026: बीसीसीआई ने 18 राज्यों और 1 यूटी के 30 शहरों में फैन पार्क के फेज 2 की घोषणा की

मुंबई | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फैन पार्क 2026 के फेज 2 की घोषणा कर दी है। इसका मकसद 18 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी)...

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, अंकतालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप हर जगह गुलाबी जर्सी

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में आरआर ने मुंबई इंडियंस को 27 रन...

विराट कोहली को अब अपने हाथों पर नियंत्रण नहीं करना पड़ता: रविचंद्रन अश्विन

बेंगलुरु । टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके विराट कोहली आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ...

आईपीएल 2026: ध्रुव-यशस्वी ने खेली अर्धशतकीय पारी, जीटी के खिलाफ आरआर ने 6 विकेट खोकर बनाए 210 रन

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में शनिवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए...

आईपीएल 2026: आयुष-शिवम की दमदार पारी, पीबीकेएस के खिलाफ सीएसके ने 5 विकेट खोकर बनाए 209 रन

चेन्नई । आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में पहले...

रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले 146 मैच

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 37 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने सोशल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

आईपीएल 2026: गिल-बटलर की शानदार पारी, गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को दिया 163 रन का लक्ष्य

न्यू चंडीगढ़ । गुजरात टाइटंस ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के...

अनिल कुंबले ने की रोहित शर्मा की तूफानी पारी की जमकर तारीफ, बाकी टीमों की बढ़ सकती है मुश्किलें

नई दिल्ली | भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ...

विमेंस टी20 रैंकिंग: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

दुबई । आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं,...

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

admin

Read Previous

चीन ने उपग्रह संचार प्रौद्योगिकी परीक्षण-16 का सफल प्रक्षेपण किया

Read Next

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के लिए सुनील नारायण उपलब्ध : केकेआर के मुख्य कोच ने की पुष्टि

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com