कोलंबो वनडे : चाहर ने बल्ले से दिखाया जलवा, भारत 2-0 से आगे

कोलंबो: भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को यहां आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए रोमांच से भरपूर दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका को 3 विकेट से हरा दिया। भारत की जीत में दीपक चाहर (नाबाद 69, 82 गेंद, 7 चौके, 1 छक्का) और भुवनेश्वर कुमार (नाबाद 19 रन, 28 गेंद, 2 चौके) की अहम भूमिका रही। दोनों ने आठवें विकेट के लिए नाबाद 84 रनों की साझेदारी कर हारा हुआ मैच भारत की झोली में डाल दिया। चाहर और भुवनेश्वर की बहादुरी का ही नतीजा है कि तीन मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। पहले वनडे मे भारत ने मेजबान टीम को सात विकेट से हराया था।

पहले मैच के उलट मेजबान टीम सराहनीय प्रदर्शन करते हुए एक समय जीत की ओर अग्रसर थी लेकिन चाहर और भुवनेश्वर ने बल्ले के साथ कमाल करते हुए उससे जीत छीन ली।

पहले बैटिंग करते हुए उसने भारत को 276 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया और फिर 193 रनों पर उसके सात विकेट झटक लिए थे लेकिन इसके बाद अपना पहला अर्धशतक लगाने वाले चाहर ने भुवनेश्वर के साथ आठवें विकेट के लिए 84 रनों की नाबाद साझेदारी कर पासा पलट दिया।

भारत ने 49.1 ओवरों में सात विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत की ओर से चाहर के अलावा अपना दूसरा वनडे खेल रहे सूर्यकुमार यादव ने 53 रन बनाए। यह वनडे में उनका पहला अर्धशतक है। इसके अलावा मनीष पांडे ने 37, क्रूणाल पांड्या ने 35 रन जोड़े। कप्तान शिखर धवन के बल्ले से 29 रन निकले।

श्रीलंका की ओर से वानिंदू हसारांगा ने तीन विकेट लिए।

इससे पहले, चरीथ असालंका (65) और अविष्का फर्नाडो (50) की शानदार पारियों की मदद से श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 275 रन बनाए।

भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल ने तीन-तीन विकेट और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए।

फर्नाडो ने मिनोद के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े। इस साझेदारी को चहल ने मिनोद को आउट कर तोड़ा जिन्होंने 42 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 36 रन बनाए। इसकी दूसरी ही गेंद पर चहल ने भानुका राजपक्षा को खाता खोले बिना आउट किया।

फर्नाडो ने इसके बाद अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसके बाद वह ज्यादा देर अपनी पारी आगे नहीं बढ़ा सके और भुवनेश्वर की गेंद पर आउट हुए। चाहर ने फिर धनंजय डी सिल्वा (32) को आउट कर श्रीलंका को चौथा झटका दिया। इसके बाद चहल ने कप्तान दासुन शनाका (16) को बोल्ड कर आउट किया।

नए बल्लेबाज के रूप में उतरे वनिंदु हसारंगा (8) को चाहर ने बोल्ड किया। असालंका ने फिर एक छोर से पारी को संभाला लेकिन भुवनेश्वर ने उनकी पारी का अंत कर दिया। फिर भुवनेश्वर ने दुश्मंथा चमीरा (2) को आउट किया। अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर लक्ष्न संदाकन खाता खोले बिना रन आउट हुए।

श्रीलंका की पारी में चमीका करूणारत्ने 33 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 44 और कासुन रजीथा एक गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद रहे।

–आईएएनएस

आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर बनाई जगह

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई को सामने...

आयुष म्हात्रे: ढाई साल की उम्र में पुल शॉट से किया हैरान, परिवार की तपस्या से भारतीय क्रिकेट को मिला ‘कोहिनूर’

नई दिल्ली । प्लास्टिक का बल्ला हाथ में लिए ढाई साल का एक बच्चा बल्लेबाजी कर रहा था। पिता एक के बाद एक गेंदें फेंक रहे थे, लेकिन उनमें से...

आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर आरआर ने चुनी गेंदबाजी, जोश हेजलवुड की वापसी

गुवाहाटी । आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

आईपीएल 2026: बीसीसीआई ने 18 राज्यों और 1 यूटी के 30 शहरों में फैन पार्क के फेज 2 की घोषणा की

मुंबई | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फैन पार्क 2026 के फेज 2 की घोषणा कर दी है। इसका मकसद 18 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी)...

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, अंकतालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप हर जगह गुलाबी जर्सी

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में आरआर ने मुंबई इंडियंस को 27 रन...

विराट कोहली को अब अपने हाथों पर नियंत्रण नहीं करना पड़ता: रविचंद्रन अश्विन

बेंगलुरु । टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके विराट कोहली आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ...

आईपीएल 2026: ध्रुव-यशस्वी ने खेली अर्धशतकीय पारी, जीटी के खिलाफ आरआर ने 6 विकेट खोकर बनाए 210 रन

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में शनिवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए...

आईपीएल 2026: आयुष-शिवम की दमदार पारी, पीबीकेएस के खिलाफ सीएसके ने 5 विकेट खोकर बनाए 209 रन

चेन्नई । आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में पहले...

रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले 146 मैच

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 37 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने सोशल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

आईपीएल 2026: गिल-बटलर की शानदार पारी, गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को दिया 163 रन का लक्ष्य

न्यू चंडीगढ़ । गुजरात टाइटंस ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के...

अनिल कुंबले ने की रोहित शर्मा की तूफानी पारी की जमकर तारीफ, बाकी टीमों की बढ़ सकती है मुश्किलें

नई दिल्ली | भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ...

editors

Read Previous

यूपी में बीजेपी नेता अजय शर्मा को बदमाशों ने मारी गोली

Read Next

फडणवीस ने दाऊद के गुर्गो के साथ नवाब मलिक के ‘जमीन सौदे’ का किया खुलासा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com