बुमराह-मंधाना ने जीता आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार

दुबई । भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार प्रदर्शन के बाद जून महीने के लिए क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का सम्मान जीता है।

यह देश के लिए एक ऐतिहासिक पल है, क्योंकि पहली बार पुरुष और महिला कैटेगरी में एक ही देश के खिलाड़ी चुने गए।

जसप्रीत बुमराह हमवतन रोहित शर्मा और अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज़ के मुकाबले पुरुषों के वोट में शीर्ष पर रहे जबकि मंधाना ने इंग्लैंड की माइया बाउचियर और श्रीलंका की विशमी गुनारत्ने को पछाड़कर पुरस्कार जीता।

तेज गेंदबाज ने अपना पहला आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार जीता। बुमराह ने यूएसए और वेस्टइंडीज में भारत के खिताब जीतने वाले टी20 विश्व कप अभियान में शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें आठ मैचों में 4.17 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से सम्मानित किया गया।

दूसरी ओर, मंधाना ने भी अपना पहला आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवार्ड जीता। उन्होंने अपने शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन से भारत को दक्षिण अफ्रीका पर एकदिवसीय श्रृंखला में जीत दिलाई।

अपने पुरस्कार जीतने पर प्रतिक्रिया देते हुए बुमराह ने कहा, “मुझे जून के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ़ द मंथ के रूप में नामित होने पर खुशी है। यूएसए और वेस्टइंडीज में बिताए कुछ यादगार हफ्तों के बाद यह मेरे लिए विशेष सम्मान की बात है। एक टीम के रूप में हमारे पास जश्न मनाने के लिए बहुत कुछ था, और मुझे इस व्यक्तिगत सम्मान को सूची में जोड़ने में खुशी हो रही है।”

बुमराह ने कहा, “टूर्नामेंट में हमने जिस तरह का प्रदर्शन किया और अंत में ट्रॉफी उठाना अविश्वसनीय रूप से विशेष है, और मैं उन यादों को हमेशा अपने साथ रखूंगा। मैं अपने कप्तान रोहित शर्मा और रहमानुल्लाह गुरबाज़ को उसी अवधि में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देना चाहता हूं।”

मंधाना ने कहा, “मैं जून के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीतकर बहुत खुश हूं। टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और इसमें योगदान देकर खुश हूं। हमने वनडे और टेस्ट सीरीज जीती। उम्मीद है कि हम अपना फॉर्म जारी रख पाएंगे और मैं भारत के लिए और मैच जीतने में योगदान दे पाऊंगी।”

–आईएएनएस

आईपीएल 2026: ग्रीन की दमदार पारी, जीटी के खिलाफ 180 रन बनाकर सिमटी केकेआर की पूरी टीम

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी...

लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंसे, दिग्गज फुटबॉलर ने पूरी नहीं की 7 मिलियन डॉलर की शर्त

नई दिल्ली । अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंस गए हैं। मियामी की इवेंट कंपनी वीआईडी म्यूजिक ग्रुप ने मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के खिलाफ...

आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ मैच में हमारा अपमान हुआ, सीएसके ने बीसीसीआई को लिखा पत्र

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 में 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मैच खेला गया था।...

जोफ्रा आर्चर के खिलाफ ईशान किशन ने दिखाई अपनी क्लास: संजय बांगड़

हैदराबाद । आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच हैदराबाद में खेला गया था। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216...

आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर बनाई जगह

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई को सामने...

आयुष म्हात्रे: ढाई साल की उम्र में पुल शॉट से किया हैरान, परिवार की तपस्या से भारतीय क्रिकेट को मिला ‘कोहिनूर’

नई दिल्ली । प्लास्टिक का बल्ला हाथ में लिए ढाई साल का एक बच्चा बल्लेबाजी कर रहा था। पिता एक के बाद एक गेंदें फेंक रहे थे, लेकिन उनमें से...

आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर आरआर ने चुनी गेंदबाजी, जोश हेजलवुड की वापसी

गुवाहाटी । आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

आईपीएल 2026: बीसीसीआई ने 18 राज्यों और 1 यूटी के 30 शहरों में फैन पार्क के फेज 2 की घोषणा की

मुंबई | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फैन पार्क 2026 के फेज 2 की घोषणा कर दी है। इसका मकसद 18 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी)...

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, अंकतालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप हर जगह गुलाबी जर्सी

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में आरआर ने मुंबई इंडियंस को 27 रन...

विराट कोहली को अब अपने हाथों पर नियंत्रण नहीं करना पड़ता: रविचंद्रन अश्विन

बेंगलुरु । टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके विराट कोहली आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ...

आईपीएल 2026: ध्रुव-यशस्वी ने खेली अर्धशतकीय पारी, जीटी के खिलाफ आरआर ने 6 विकेट खोकर बनाए 210 रन

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में शनिवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए...

आईपीएल 2026: आयुष-शिवम की दमदार पारी, पीबीकेएस के खिलाफ सीएसके ने 5 विकेट खोकर बनाए 209 रन

चेन्नई । आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में पहले...

admin

Read Previous

12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में होगी हाथरस मामले पर सुनवाई

Read Next

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com