भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर पैट कमिंस

मेलबर्न । पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि एशेज से पहले पैट कमिंस के पूरी तरह से फिट होने के लिए उनके रिहैबिलिटेशन का सावधानीपूर्वक प्रबंधन किया जा रहा है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान में कहा, “कमिंस को भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज के लिए नहीं चुना जाएगा। वह रिहैब जारी रखेंगे और एशेज की तैयारी के तहत गेंदबाजी में वापसी करेंगे।”

इस जुलाई में पैट कमिंस आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में नजर आए थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। इस सीरीज में उनका गेंदबाजी कार्यभार काफी कम हो गया था।

इसके बाद पैट कमिंस वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबलों से बाहर रहे।

मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, “वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद से ही पैट कमिंस के लिए आराम का प्लान बनाया गया था। कमिंस ने बताया कि उन्हें लगातार पीठ में हल्का दर्द महसूस हो रहा है। स्कैन में पता चला कि कमर की हड्डी में थोड़ा स्ट्रेस है।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि पैट कमिंस का फोकस हमेशा से एशेज सीरीज की तैयारी ही रहा है और आगे भी वही रहेगा। इसमें सिर्फ थोड़ा और रिहैब शामिल करना जरूरी है। जहां तक एशेज की योजना की बात है, मुझे नहीं लगता कि इसमें ज्यादा बदलाव होगा। अब भी लगता है कि पैट कमिंस के पास पर्याप्त समय है। पूरी उम्मीद है कि वह पहले टेस्ट के लिए तैयार रहेंगे।”

ऑस्ट्रेलियाई टीम 1 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलनी है, जिसमें तीन वनडे और पांच टी20 मैच शामिल होंगे।

–आईएएनएस

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

झारखंड में साहित्य, कला और संगीत की अलग-अलग अकादमियां होंगी गठित, हेमंत कैबिनेट ने दी मंजूरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com