आईपीएल 2025: ‘गब्बर’ का टूटेगा रिकॉर्ड, इतिहास बनाने से 37 चौके दूर हैं रन मशीन विराट कोहली

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली इस सीजन गजब की लय में दिख रहे हैं। उनके बल्ले से अब तक चार हाफ सेंचुरी आई है और उन्होंने टीम को सलामी बल्लेबाज के तौर पर बेहतरीन शुरुआत भी दिलाई है। यही वजह है कि आरसीबी इस सीजन प्ले ऑफ में जाने वाली चार टीमों में से एक मानी जा रही है। टीम ने 8 मैच में से 5 जीत दर्ज की है। 10 अंकों के साथ आरसीबी प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर बनी हुई है।

विराट जिस फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं वह आने वाले दिनों में कई रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं। इसमें पूर्व आईपीएल खिलाड़ी शिखर धवन का आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड है। चलिए आपको बताते हैं कि विराट कोहली ने अब तक आईपीएल के इतिहास में कितनी बाउंड्री लगाई हैं और धवन से आगे निकलने के लिए उन्हें कितनी बाउंड्री की और जरुरत है।

आईपीएल में शिखर धवन ने कई टीमों के लिए अपना योगदान दिया है। धवन ने आईपीएल में 222 मैच की 221 पारियों में 768 चौके लगाए। विराट कोहली ने 260 मैच की 252 पारियों में 732 चौके लगाए हैं। विराट धवन का रिकॉर्ड तोड़ने से महज 37 चौके दूर हैं। विराट के बाद डेविड वार्नर तीसरे नंबर पर हैं। वार्नर के नाम आईपीएल में 663 चौके हैं। इसके लिए उन्होंने 184 मैच की 184 पारियां ली है। वार्नर इस सीजन में नहीं खेल रहे हैं। चौथे नंबर पर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 609 चौके लगाए हैं। इसके लिए उन्होंने 265 मैच की 259 पारियां ली हैं। पांचवें नंबर पर अजिंक्य रहाणे हैं, जिन्होंने 502 चौके लगाए। इसके लिए उन्होंने 193 मैच की 179 पारियां ली हैं।

इस सीजन विराट कोहली के प्रदर्शन की बात की जाए तो वह ऑरेंज कैप की रेस में भी बने हुए हैं। 8 मैच की 8 पारियों में 322 रन बनाकर कोहली 8वें नंबर पर हैं। कोहली का इस सीजन में 73 सर्वाधिक स्कोर। 64.40 की एवरेज, 140.00 का स्ट्राइक रेट रहा है। चार हाफ सेंचुरी के साथ उन्होंने 27 चौके और 11 छक्के जड़े।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

किफायती एचपीवी टेस्ट किट भारत में सर्वाइकल कैंसर से लड़ने में निभाएगी अहम भूमिका : डॉ. नीरजा भटला

Read Next

भारत के फैसलों से पाकिस्तान में मचेगा हड़कंप, पानी की होगी किल्लत और कृषि पर पड़ेगा असर : एसपी वैद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com