किफायती एचपीवी टेस्ट किट भारत में सर्वाइकल कैंसर से लड़ने में निभाएगी अहम भूमिका : डॉ. नीरजा भटला

नई दिल्ली । पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा भटला ने बुधवार को कहा कि स्वदेशी रूप से विकसित एचपीवी टेस्ट किट महिलाओं में कैंसर से संबंधित मौतों के प्रमुख कारणों में से एक सर्वाइकल कैंसर से निपटने के भारत के प्रयासों में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी।

राष्ट्रीय राजधानी में एक साइंटिफिक रिव्यू कार्यक्रम के अवसर पर आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह कम लागत वाली किट विशेष रूप से ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों में प्रारंभिक जांच को मजबूत करने में मदद करेगी।

उन्होंने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में टीकाकरण और जांच दोनों के महत्व पर आईएएनएस से कहा, “आदर्श रूप से टीकाकरण 15 वर्ष की आयु से पहले किया जाना चाहिए और जांच 30 वर्ष के बाद शुरू होनी चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि यह नए एचपीवी परीक्षण किट विशेष रूप से सीमित मेडिकल स्टाफ वाले क्षेत्रों में उपयोगी होंगे।

भटला ने आईएएनएस से कहा, “हम पूर्वोत्तर में पहले ही देख चुके हैं कि प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ की कमी है। इन कि‍टों का इस्तेमाल करना आसान है और इन्हें स्थानीय स्वास्थ्य कर्मचारी भी संभाल सकते हैं, जिससे स्क्रीनिंग बहुत आसान हो जाएगी।”

कीमत के सवाल पर भटला ने कहा कि किट की अंतिम कीमत अभी तय नहीं हुई है।

उन्होंने कहा, “कीमतें इस बात पर निर्भर करेंगी कि सरकार उन्हें अपने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में कैसे शामिल करती है और कितनी मात्रा में किट खरीदी जाती है। लेकिन हमें उम्मीद है कि ये किट मौजूदा विकल्पों की तुलना में ज्यादा किफायती होंगी।”

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस पहल की सराहना की।

उन्होंने कहा कि इन किफायती किटों का विकास पूरे भारत में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवा को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में सहायता मिलेगी।

–आईएएनएस

जेलेंस्‍की का दावा: जहां से शुरू हुआ वहीं लौट रहा युद्ध, रूस के अहम ठ‍िकानों पर क‍िए घातक हमले

नई दिल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने दावा किया क‍ि रूस की ओर से युद्ध समाप्त करने से इनकार करने के जवाब में यूक्रेनी सेना ने रूस पर...

दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर: पीयूष गोयल

नीस/नई दिल्ली । भारत उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने और स्वयं को दुनिया का इनोवेशन पार्टनर में बदलने के लिए काम कर रहा है। यह जानकारी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने...

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

नई दिल्ली । सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6,400 रुपये और 14,300 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

आईडीएफसी बैंक घोटाला: सीबीआई ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ मामलों में 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

चंडीगढ़ । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) के फंड के दुरुपयोग से जुड़े मामलों में सरकारी अधिकारियों और आईडीएफसी बैंक...

सोना धड़ाम, चांदी भी 2.33 लाख के नीचे फिसली

मुंबई । सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बिकवाली देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.33 लाख...

admin

Read Previous

वेंस ने पीएम मोदी से कहा – आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका हर तरह की मदद को तैयार

Read Next

आईपीएल 2025: ‘गब्बर’ का टूटेगा रिकॉर्ड, इतिहास बनाने से 37 चौके दूर हैं रन मशीन विराट कोहली

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com