श्रीजेश और दीपिका के नाम राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामित किए गए

26 जून , 2021

नई दिल्ली: हॉकी इंडिया ने शनिवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश और पूर्व महिला खिलाड़ी दीपिका के नाम राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नामित किए हैं। इनके अलावा हरमनप्रीत सिंह, वंदना कटारिया और नवजोत कौर को अर्जुन अवॉर्ड जबकि पूर्व भारतीय खिलाड़ी आरपी सिंह और सांगाई इबेमहाल के नाम का प्रस्ताव ध्यान चंद अवॉर्ड फॉर लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए दिया गया है।

कोच बीजे करियप्पा और सीआर कुमार को द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है।

श्रीजेश ने 2018 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को रजत पदक, जर्काता एशियाई खेलों में कांस्य पदक और 2019 में एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल्स में स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी।

श्रीजेश 2015 में अर्जुन पुरस्कार और 2017 में पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।

दीपिका ने 2018 एशियाई खेलों और एशिया चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला टीम को रजत पदक दिलाने में अहर भूमिका निभाई थी।

ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत (100 अंतरराष्ट्रीय मैच), वंदना (200 अंतरराष्ट्रीय मैच) और नवजोत (150 अंतरराष्ट्रीय मैच) को पिछले कुछ वर्षो में उनके शानदार प्रदर्शन के कारण अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबाम ने कहा, “पिछले साल जब रानी रामपाल को खेल रत्न मिला तो यह हमारे लिए गर्व का क्षण था। इसी तरह हमने इस साल इस पुरस्कार के लिए श्रीजेश और दीपिका के नाम का प्रस्ताव दिया है।”

–आईएएनएस

जोफ्रा आर्चर के खिलाफ ईशान किशन ने दिखाई अपनी क्लास: संजय बांगड़

हैदराबाद । आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच हैदराबाद में खेला गया था। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216...

आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर बनाई जगह

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई को सामने...

आयुष म्हात्रे: ढाई साल की उम्र में पुल शॉट से किया हैरान, परिवार की तपस्या से भारतीय क्रिकेट को मिला ‘कोहिनूर’

नई दिल्ली । प्लास्टिक का बल्ला हाथ में लिए ढाई साल का एक बच्चा बल्लेबाजी कर रहा था। पिता एक के बाद एक गेंदें फेंक रहे थे, लेकिन उनमें से...

आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर आरआर ने चुनी गेंदबाजी, जोश हेजलवुड की वापसी

गुवाहाटी । आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

आईपीएल 2026: बीसीसीआई ने 18 राज्यों और 1 यूटी के 30 शहरों में फैन पार्क के फेज 2 की घोषणा की

मुंबई | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फैन पार्क 2026 के फेज 2 की घोषणा कर दी है। इसका मकसद 18 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी)...

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, अंकतालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप हर जगह गुलाबी जर्सी

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में आरआर ने मुंबई इंडियंस को 27 रन...

विराट कोहली को अब अपने हाथों पर नियंत्रण नहीं करना पड़ता: रविचंद्रन अश्विन

बेंगलुरु । टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके विराट कोहली आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ...

आईपीएल 2026: ध्रुव-यशस्वी ने खेली अर्धशतकीय पारी, जीटी के खिलाफ आरआर ने 6 विकेट खोकर बनाए 210 रन

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में शनिवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए...

आईपीएल 2026: आयुष-शिवम की दमदार पारी, पीबीकेएस के खिलाफ सीएसके ने 5 विकेट खोकर बनाए 209 रन

चेन्नई । आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में पहले...

रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले 146 मैच

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 37 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने सोशल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

आईपीएल 2026: गिल-बटलर की शानदार पारी, गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को दिया 163 रन का लक्ष्य

न्यू चंडीगढ़ । गुजरात टाइटंस ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के...

admin

Read Previous

कुपोषण के लिए ‘बदनाम’ झारखंड में बदलाव की मिसाल बनकर उभरीं राजाबासा गांव की महिलाएं

Read Next

लंदन के प्रसिद्ध उद्योगपति स्पेनिश,फ्रेंच,इंग्लिश और हिंदी समेत 11 भोजपुरी फिल्मो में करेंगे निवेश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com