वैष्णवी शर्मा : चंबल से निकलीं अंडर 19 विश्व कप विजेता, जिन्होंने सीनियर टीम में मौका मिलते ही जमाई धाक

नई दिल्ली । स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज वैष्णवी शर्मा ने अंडर 19 विश्व कप 2025 में अपनी चमक बिखेरने के बाद सीनियर टीम में जगह बनाई है। अंडर 19 वर्ल्ड कप 2025 के 6 मुकाबलों में 4.35 की औसत के साथ 17 विकेट हासिल करने वालीं वैष्णवी शर्मा टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाली गेंदबाज रहीं। वह चंबल क्षेत्र की पहली महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया।

18 दिसंबर 2005 को ग्वालियर में जन्मीं वैष्णवी शर्मा के पिता ग्वालियर की एक यूनिवर्सिटी में एस्ट्रोलॉजी के प्रोफेसर हैं, जब पिता ने बेटी की कुंडली देखी, तो उन्हें पता चल गया था कि वैष्णवी खेल या मेडिकल फील्ड में बेहतरीन करियर बना सकती हैं। पिता ने सोचा कि अगर वैष्णवी डॉक्टर बनती है, तो पूरा शहर उन्हें जानेगा, लेकिन अगर वह खेल में सफल होती हैं, तो दुनिया उसे जानेगी।

बचपन में ही वैष्णवी को क्रिकेट से लगाव था। बेटी की प्रतिभा को देखते हुए पिता ने उनका भरपूर सपोर्ट किया। महज 5 साल की उम्र में वैष्णवी ने औपचारिक ट्रेनिंग शुरू की।

वैष्णवी ग्वालियर में तानसेन क्रिकेट एकेडमी में कई घंटे की प्रैक्टिस करतीं। इसके लिए एक रूटीन भी बनाया गया। माता-पिता और भाई ने उन्हें एक सफल खिलाड़ी बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। इस बीच आर्थिक समस्या का भी सामना करना पड़ा, लेकिन वैष्णवी का फोकस डिगा नहीं। उन्हें 2022-23 के जूनियर घरेलू सीजन में सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी से सम्मानित किया गया था।

घरेलू क्रिकेट में वैष्णवी के आंकड़ों ने सेलेक्टर्स को प्रभावित किया। वैष्णवी ने सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में 21 विकेट लिए और उसके बाद सीनियर महिला इंटर-जोनल टी20 के पांच मुकाबलों में 12 विकेट निकाले। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाली खिलाड़ी बनीं।

वैष्णवी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बावजूद महिला प्रीमियर लीग में कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला। हालांकि, कप्तान हरमनप्रीत कौर का ध्यान जरूर खींचा।

वैष्णवी को 20 साल की उम्र में भारत की सीनियर टीम की ओर से डेब्यू का मौका मिला, जिसमें उन्होंने अपनी चमक बिखेरी।

इस स्पिनर ने 21 दिसंबर 2025 को भारत की ओर से डेब्यू किया, जिसमें 4 ओवरों में महज 16 रन दिए। हालांकि, कोई विकेट हाथ नहीं लग सका।

अगले मैच में कप्तान ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया और वैष्णवी ने इस पर खरा उतरते हुए 32 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। यह गेंदबाज श्रीलंका के विरुद्ध टी20 सीरीज के 4 मुकाबलों में अब तक 4 विकेट हासिल कर चुकी हैं। यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की तैयारियों की शुरुआत है।

–आईएएनएस

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

आईपीएल 2026: ‘गुजरात का दिल, शुभमन गिल,’ एसआरएच के खिलाफ जीटी को सपोर्ट करने पहुंचे फैंस, कप्तान से उम्मीदें

अहमदाबाद । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 56वां मैच मंगलवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। फैंस भारी...

आईपीएल 2026: एमआई के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

रायपुर । 'आईपीएल- 2026' के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ हो रही है। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम...

‘हैरान और दुखी हूं’, विराट कोहली ने अमनप्रीत सिंह गिल के असामयिक निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली । भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेल चुके मध्यम गति के तेज गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल का बुधवार को 36 साल की...

आईपीएल इतिहास में पांचवीं बार 20 से कम गेंदों में फिफ्टी, पूरन के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

मुंबई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने सोमवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।...

आईपीएल 2026: शतक चूके कप्तान रियान पराग, आरआर ने डीसी को दिया 226 रन का टारगेट

जयपुर । कप्तान रियान पराग की शानदार पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को जीत के...

तेजी से रिकवरी कर रहे रोहित, सीएसके के खिलाफ खेलने का फैसला मैच के दिन होगा: जयवर्धने

चेन्नई । मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताया है कि ओपनर रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से धीरे-धीरे उबर रहे हैं। फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम शनिवार...

दिग्गज गोल्फर विजय कुमार का निधन, पीजीटीआई ने जताया शोक

नई दिल्ली । भारतीय गोल्फ के दिग्गज और पूर्व इंडियन ओपन चैंपियन विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि प्रोफेशनल गोल्फ टूर...

श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष और कार्यकारी समिति के सदस्यों ने इस्तीफा दिया

कोलंबो । श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने बोर्ड की एग्जीक्यूटिव कमेटी (कार्यकारी समिति) के सदस्यों के साथ तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा...

आईपीएल 2026: आरआर ने एमआई की बराबरी की, आरसीबी और एसआरएच को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली । राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए मंगलवार की शाम मोहाली के न्यू पीसीए स्टेडियम में हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स...

आईपीएल 2026: आरआर के खिलाफ एसआरएच ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पैट कमिंस की वापसी

जयपुर । आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच के कप्तान पैट...

admin

Read Previous

उन्नाव रेप केस: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पीड़िता खुश, बोली-कुलदीप सेंगर को फांसी होनी चाहिए

Read Next

बेंगलुरु में बुलडोजर कार्रवाई पर शहाबुद्दीन रजवी का कर्नाटक सरकार से सवाल, आप मुसलमान हितैषी कैसे हैं?

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com