रोहित और विराट के संन्यास ने किया हैरान, आरसीबी या पंजाब जीते किंग्स आईपीएल 2025 : दिलीप वेंगसरकर

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर ने कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास का अनुमान उन्हें इंग्लैंड दौरे से पहले नहीं था।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि, “रोहित शर्मा और विराट कोहली बेहतरीन क्रिकेटर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान बहुत बड़ा रहा है। मैं उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की खबर से हैरान था। इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज होनी है। मुझे लग रहा था कि इस सीरीज के बाद दोनों टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं। लेकिन उसके ठीक पहले अब ये उनका फैसला है।”

वेंगसरकर ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि वे दोनों अब फिर से टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे लेकिन अगर वे इंग्लैंड दौरे पर जाते तो अच्छा लगता।”

पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने कहा, “रोहित और विराट का संन्यास भारतीय टीम के लिए बड़ी क्षति है। दोनों अनुभवी खिलाड़ी थे। उन्होंने काफी रन बनाए हैं। उनके संन्यास के बाद नए लोगों को मौका मिलेगा। देखना होगा कि उनकी जगह कौन लेता है। नए खिलाड़ी टीम में जगह बनाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”

रोहित और विराट के विकल्प के सवाल पर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, “श्रेयस अय्यर बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, वह जिस तरह से खेलते हैं उनकी तारीफ होनी चाहिए।”

दिलीप वेंगसरकर ने मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 पर भी बात की, जो अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के रूप में चार टीमें अंतिम प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं।

दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि वह चाहते हैं कि इस बार आरसीबी या पंजाब किंग्स खिताब जीते।

आरसीबी और पंजाब किंग्स पिछले 17 सीजन में एक भी खिताब नहीं जीत सकी है। आरसीबी तीन फाइनल खेली है और तीनों में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं पंजाब किंग्स ने अपना एकमात्र फाइनल 2014 में खेला था, जिसमें उनको हार मिली थी। इस बार दोनों टीमों के पास अपना पहला खिताब जीतने का मौका है।

–आईएएनएस

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

admin

Read Previous

गढ़चिरौली में पहला इन्फ्लेटेबल सिनेमा हॉल, विक्की-रश्मिका की ‘छावा’ से हुआ आगाज

Read Next

सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई, रखी जा रही कड़ी निगरानी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com