‘यह फैसला सिर्फ आईपीएल से जुड़ा है, वर्ल्ड कप पर अभी चर्चा नहीं हुई’, बांग्लादेश के मुद्दे पर बीसीसीआई अध्यक्ष

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष मिथुन मन्हास के अनुसार, बोर्ड का बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सीजन से रिलीज करने का फैसला सिर्फ टूर्नामेंट तक ही सीमित है। भारत में वर्ल्ड कप मुकाबलों को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

मन्हास ने आईएएनएस को बताया, “बीसीसीआई ने पूरे विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया है। देवजीत सैकिया ने पहले ही मीडिया को इसकी जानकारी दी थी। यह फैसला सिर्फ आईपीएल से जुड़ा है। हमने अभी वर्ल्ड कप पर चर्चा नहीं की है। ऐसा होने के बाद हम जानकारी साझा करेंगे।”

यह डेवलपमेंट तब हुआ जब बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को उस देश में हाल के डेवलपमेंट्स के कारण बीसीसीआई के निर्देशों के बाद 2026 आईपीएल के लिए अपनी टीम से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के लिए कहा गया है।

केकेआर ने आईपीएल ऑक्शन में मुस्तफिजुर रहमान को 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। हाल के दिनों में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपने साथ जोड़ने पर केकेआर और उसके मालिक शाहरुख खान को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

इस खिलाड़ी ने साल 2016 में आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने शुरुआती दो सीजन सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की तरफ से खेले। इसके बाद मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए एक-एक सीजन खेला।

मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2022 और 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की ओर से खेलते नजर आए। इसके बाद उन्होंने आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेला, जबकि आईपीएल 2025 में एक बार फिर डीसी के लिए खेलते दिखे। इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल करियर में अब तक 60 मैच खेले हैं, जिसमें 28.44 की औसत के साथ 65 विकेट हासिल कर चुके हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में होगा। बांग्लादेश की टीम 7, 9 और 14 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज, इटली और इंग्लैंड के खिलाफ मैच मुकाबले खेलेगी, जिसके बाद उसे 17 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल का सामना करना है।

–आईएएनएस

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

आईपीएल 2026: ‘गुजरात का दिल, शुभमन गिल,’ एसआरएच के खिलाफ जीटी को सपोर्ट करने पहुंचे फैंस, कप्तान से उम्मीदें

अहमदाबाद । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 56वां मैच मंगलवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। फैंस भारी...

आईपीएल 2026: एमआई के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

रायपुर । 'आईपीएल- 2026' के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ हो रही है। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम...

‘हैरान और दुखी हूं’, विराट कोहली ने अमनप्रीत सिंह गिल के असामयिक निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली । भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेल चुके मध्यम गति के तेज गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल का बुधवार को 36 साल की...

आईपीएल इतिहास में पांचवीं बार 20 से कम गेंदों में फिफ्टी, पूरन के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

मुंबई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने सोमवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।...

आईपीएल 2026: शतक चूके कप्तान रियान पराग, आरआर ने डीसी को दिया 226 रन का टारगेट

जयपुर । कप्तान रियान पराग की शानदार पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को जीत के...

तेजी से रिकवरी कर रहे रोहित, सीएसके के खिलाफ खेलने का फैसला मैच के दिन होगा: जयवर्धने

चेन्नई । मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताया है कि ओपनर रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से धीरे-धीरे उबर रहे हैं। फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम शनिवार...

दिग्गज गोल्फर विजय कुमार का निधन, पीजीटीआई ने जताया शोक

नई दिल्ली । भारतीय गोल्फ के दिग्गज और पूर्व इंडियन ओपन चैंपियन विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि प्रोफेशनल गोल्फ टूर...

श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष और कार्यकारी समिति के सदस्यों ने इस्तीफा दिया

कोलंबो । श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने बोर्ड की एग्जीक्यूटिव कमेटी (कार्यकारी समिति) के सदस्यों के साथ तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा...

आईपीएल 2026: आरआर ने एमआई की बराबरी की, आरसीबी और एसआरएच को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली । राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए मंगलवार की शाम मोहाली के न्यू पीसीए स्टेडियम में हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स...

आईपीएल 2026: आरआर के खिलाफ एसआरएच ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पैट कमिंस की वापसी

जयपुर । आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच के कप्तान पैट...

admin

Read Previous

विजय हजारे ट्रॉफी: पंत ने खेली कप्तानी पारी, चौथी जीत के साथ शीर्ष पर दिल्ली

Read Next

नई दिल्ली: ली मेरिडियन होटल की बारहवीं मंजिल से कूदकर शख्स ने की खुदकुशी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com