एशेज : सिर्फ 2 दिनों में खत्म हुआ पर्थ टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

पर्थ । ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ स्टेडियम में खेले गए एशेज सीरीज 2025-26 के पहले मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ मेजबान टीम ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली। यह मैच सिर्फ दो ही दिन चला।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। यह टीम 32.5 ओवरों में सिर्फ 172 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की ओर से इस पारी में हैरी ब्रूक ने सर्वाधिक 52 रन बनाए, जबकि ओली पोप ने 46 रन की पारी खेली।

विपक्षी टीम की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 12.5 ओवरों में 58 रन देकर 7 विकेट हासिल किए, जबकि ब्रेंडन डोगेट ने 2 विकेट निकाले। 1 विकेट कैमरून ग्रीन के नाम रहा।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 132 रन पर सिमट गई। इस पारी में एलेक्स कैरी ने 26 रन की पारी खेली, जबकि कैमरून ग्रीन ने 24 रन टीम के खाते में जोड़े।

इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने 6 ओवरों में 23 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि ब्रायडन कार्स ने 3 सफलताएं हासिल कीं।

इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर 40 रन की बढ़त बना कर ली थी। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 164 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 205 रन का लक्ष्य दिया।

इंग्लैंड की दूसरी पारी में गस एटकिंसन ने सर्वाधिक 37 रन बनाए, जबकि ओली पोप ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, बेन डकेट ने 28 रन की पारी खेली।

मिचेल स्टार्क और ब्रेंडन डोगेट ने इस पारी में 3-3 विकेट निकाले, जबकि स्कॉट बोलैंड ने 4 विकेट हासिल किए।

सिर्फ 5 सेशन में 30 विकेट गिर चुके थे। यहां से लगा कि ऑस्ट्रेलिया के लिए 205 रन तक पहुंचना आसान नहीं होगा, लेकिन सलामी जोड़ी ने मेजबान टीम को शानदार शुरुआत दिलाते हुए जीत की नींव रखी।

ट्रेविस हेड ने जैक वेदरलैंड के साथ 11.3 ओवरों में 75 रन जुटाए। वेदरलैंड 34 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मार्नस लाबुशेन ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। हेड 83 गेंदों में 4 छक्कों और 16 चौकों के साथ 123 रन बनाकर आउट हुए, जबकि लाबुशेन ने नाबाद 51 रन की पारी खेली।

–आईएएनएस

विराट कोहली ने तेंदुलकर, सहवाग और पोंटिंग को पीछे छोड़ा

इंदौर । विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में रविवार को खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में शानदार शतक लगाया। विराट के अंतरराष्ट्रीय करियर का यह 85वां शतक...

‘सूर्यवंशी ने मैच्योरिटी और धैर्य दिखाया’, बांग्लादेश अंडर-19 टीम के खिलाफ जीत के बाद बोले म्हात्रे

बुलावायो । भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने अपने युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वैभव ने दबाव भरे हालात में भी...

वैभव सूर्यवंशी ने ‘अंडर 19 वर्ल्ड कप’ में रचा इतिहास

बुलावायो । वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल और 294 दिन की उम्र में अंडर 19 वर्ल्ड कप डेब्यू करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने भारतीय मूल के नीतीश...

भारत बनाम न्यूजीलैंड: डेरिल मिशेल का नाबाद शतक, 7 विकेट से जीत के साथ सीरीज में बराबरी पर मेहमान

राजकोट । न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन...

भारत बनाम न्यूजीलैंड: कोहली ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए सबसे तेज 28 हजार रन

वडोदरा । विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली न्यूजीलैंड के विरुद्ध सीरीज की शुरुआत से पहले इस मुकाम...

राहुल द्रविड़: एक विनम्र खिलाड़ी, जिन्होंने बतौर कोच भारत को दिलाए वर्ल्ड कप खिताब

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शुमार राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट के आदर्श हैं। 'द वॉल' के नाम से प्रसिद्ध द्रविड़ अपनी मजबूत तकनीक, धैर्य अनुशासन और...

टी20 विश्व कप 2026 से पहले संजू सैमसन ने युवराज सिंह से लिया बल्लेबाजी का टिप्स

नई दिल्ली । युवराज सिंह का नाम भारतीय क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है। संन्यास के बाद युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों...

तिलक वर्मा टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो सकते हैं

राजकोट । भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा का राजकोट में एक इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया है। अचानक हुई सर्जरी की वजह से वह न्यूजीलैंड...

मुंबई इंडियंस की टीम काफी संतुलित, बेवजह बदलाव करने का कोई मतलब नहीं: कप्तान हरमनप्रीत

मुंबई । विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होगी। विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास मुंबई इंडियंस (एमआई) की कमान है। कप्तान का मानना...

‘यह फैसला सिर्फ आईपीएल से जुड़ा है, वर्ल्ड कप पर अभी चर्चा नहीं हुई’, बांग्लादेश के मुद्दे पर बीसीसीआई अध्यक्ष

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष मिथुन मन्हास के अनुसार, बोर्ड का बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सीजन से रिलीज...

विजय हजारे ट्रॉफी: पंत ने खेली कप्तानी पारी, चौथी जीत के साथ शीर्ष पर दिल्ली

बेंगलुरु । कप्तान ऋषभ पंत की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली ने सर्विस के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के ग्रुप डी मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज...

एशियन गेम्स 2026 में पदक तालिका को बेहतर बनाना मकसद, क्वालिफिकेशन मार्क्स स्टैंडर्ड्स घोषित

नई दिल्ली । जापान में एशियन गेम्स 2026 का आयोजन होगा, जिसमें ट्रैक एंड फील्ड में भारत के पदक तालिका को बेहतर करने के मकसद से एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया...

admin

Read Previous

‘हरियाणा में रौला’ गाने पर सपना चौधरी का किलर डांस देख फैंस फिदा, हार्ट इमोजी से लुटाया प्यार

Read Next

ईरान: धू-धू कर जल रहा यूनेस्को की सूची में शामिल जंगल, तेहरान ने मांगी मदद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com