आईपीएल 2025: रोहित शर्मा का तूफानी अर्धशतक, मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को दिया 229 रन का लक्ष्य

मुल्लांपुर । इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 228/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया है। अब गुजरात टाइटंस को फाइनल की उम्मीद बनाए रखने के लिए 229 रन की जरूरत है।

बेहद अहम मैच में मुंबई के लिए पारी की शुरुआत करने रोहित शर्मा और जॉनी बेयरेस्टो उतरे थे। दोनों ने 7.2 ओवर में 84 रन की साझेदारी की। बेयरेस्टो 22 गेंद पर तीन छक्के और चार चौके की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए।

रोहित शर्मा ने 50 गेंद पर चार छक्के और नौ चौके लगाते हुए 81 रनों की धुआंधार पारी खेली। रोहित के पास अपना तीसरा आईपीएल शतक पूरा करने का मौका था, लेकिन रन गति बढ़ाने की कोशिश में वह अपना विकेट गंवा बैठे।

मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या ने छोटी लेकिन अहम और विस्फोटक पारियां खेलीं। सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंद में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 33 रन, तिलक वर्मा ने 11 गेंदों पर तीन छक्के लगाते हुए 25 और हार्दिक पांड्या ने नौ गेंद पर तीन छक्के लगाते हुए 22 तेज रन बनाए।

इन्हीं पारियों के दम पर मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए।

गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। पूरे सीजन अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा महंगे साबित हुए। कृष्णा ने चार ओवर में 53 रन लुटाए, हालांकि उन्हें दो विकेट भी मिले। गेराल्ड कोएट्जी ने तीन ओवर में 51 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। सिराज ने चार ओवर में 37 रन देकर एक और साई किशोर ने चार ओवर में 42 रन देकर दो विकेट लिए।

इस मैच को जीतने वाली टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ 1 जून को जीत दर्ज करनी होगी। वहीं इस मैच में हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।

–आईएएनएस

रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले 146 मैच

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 37 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने सोशल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

आईपीएल 2026: गिल-बटलर की शानदार पारी, गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को दिया 163 रन का लक्ष्य

न्यू चंडीगढ़ । गुजरात टाइटंस ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के...

अनिल कुंबले ने की रोहित शर्मा की तूफानी पारी की जमकर तारीफ, बाकी टीमों की बढ़ सकती है मुश्किलें

नई दिल्ली | भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ...

विमेंस टी20 रैंकिंग: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

दुबई । आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं,...

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

admin

Read Previous

धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के मास्टर प्लान से बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ लोगों को मिलेगा उच्च स्तरीय जीवन

Read Next

पाकिस्तान को आर्थिक पैकेज पर रोक लगाए आईएमएफ, आतंकवाद के लिए इस्तेमाल होता है पैसा : राघव चड्ढा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com