धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के मास्टर प्लान से बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ लोगों को मिलेगा उच्च स्तरीय जीवन

नई दिल्ली । धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट (डीआरपी) धारावीकरों के जीवन और ‘रहने-काम करने’ की स्थितियों को बदलने का एक अनूठा अवसर है, जिसका लक्ष्य बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर और सार्वजनिक सुविधाओं के साथ उच्च गुणवत्ता का जीवन स्तर प्रदान करना है।

प्रस्तावित मास्टर प्लान धारावीकरों के लिए एक विश्व स्तरीय जिला बनाने और मुंबई के लिए एक नए दिल की कल्पना करने का एक प्रयास है।

धारावी मास्टर प्लान तीन मार्गदर्शक सिद्धांतों की नींव पर बनाया गया है, जिसमें रीडेवलपमेंट के माध्यम से आर्थिक परिवर्तन को आगे बढ़ाना, मजबूत इकोसिस्टम और इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना और एक समतापूर्ण धारावी को बढ़ावा देना शामिल है।

धारावी मास्टर प्लान में ग्रीन और पब्लिक स्पेस का एक अच्छा मिश्रण है, जिसमें बड़े सिटी पार्क से लेकर छोटे कम्युनिटी प्ले ग्राउंड भी शामिल हैं। इससे लोगों को वॉकिंग के लिए खुली जगह मिलेगी और इससे जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

धारावी के केंद्र में एक बड़े सक्रिय सार्वजनिक खुले स्थान की योजना बनाई गई है, जो न केवल निवासियों की मनोरंजन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करेगा, बल्कि संपूर्ण मुंबई शहर की भी आवश्यकताओं को पूरा करेगा, जहां धारावी और मुंबई निवासी उत्सवों और त्योहारों के लिए एक साथ आ सकेंगे।

धारावी का एक उच्च ट्रांजिट सिस्टम भी होगा, जिसमें निर्बाध मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी होगी। साथ ही इसके केंद्र से होकर एक नया मेट्रो कॉरिडोर भी गुजरेगा। बस फीडर सिस्टम, गैर-मोटर चालित परिवहन के लिए समर्पित इन्फ्रास्ट्रक्चर और एक बढ़िया स्ट्रीट नेटवर्क लास्ट माइल की कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा और सभी इलाकों में पैदल चलने की सुविधा को बढ़ावा देगा।

धारावी के मध्य में एक मल्टी-मॉडल ट्रांजिट हब (एमएमटीएच) की योजना बनाई गई है, जिसमें पहली बार ऐसी सुविधा होगी, जहां एक ही स्थान पर सिटी बस और अन्य शहरी परिवहन के अलावा इंटर-सिटी, इंट्रा-सिटी, उपनगरीय, मेट्रो, हाई-स्पीड और एयरपोर्ट एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध होगी।

इसके अतिरिक्त धारावी और एमएमआर के अन्य स्थानों पर अत्याधुनिक अस्पताल नेटवर्क स्थापित किए जाएंगे। साथ ही धारावी में पॉलीक्लिनिक, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और डायग्नोस्टिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे मध्य मुंबई में चिकित्सा संबंधी इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी।

धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट में प्रस्तावित वाटरफ्रंट विकास और धारावी सैरगाह के तहत नदी के किनारे तक पहुंच बनाने के लिए एक रेखीय खुली जगह की योजना बनाई गई है। सैरगाह लोगों के लिए एक ऐसी जगह होगी, जहां वे आकर मीठी नदी के किनारे सैर का आनंद ले सकेंगे और उत्तर की ओर मैंग्रोव वन को देख सकेंगे।

यह युवा और वृद्ध सभी के लिए एक हैंगआउट स्थान के रूप में काम करेगा और लोगों को एक साथ आने, बातचीत करने और सामाजिककरण करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। यह संभवतः क्वीन्स नेकलेस (मरीन ड्राइव) के बाद शहर का सबसे लंबा वाटरफ्रंट होगा।

प्रस्तावित सड़क नेटवर्क में मौजूदा विकास योजना (डीपी) सड़कों को चौड़ा करना और लगभग 21 किलोमीटर लंबी सड़क का नया नेटवर्क शामिल है। प्रस्तावित सड़क नेटवर्क में 9 मीटर, 12 मीटर, 15 मीटर, 18 मीटर, 21 मीटर, 24 मीटर, 27 मीटर और 36 मीटर की अलग-अलग राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) चौड़ाई है, जिनमें से प्रत्येक एक विशिष्ट उद्देश्य को पूरा करती है।

विभिन्न समुदायों के लिए विश्व स्तरीय मानकों वाले प्रतिष्ठित धार्मिक परिसरों को बनाया जा रहा है, जिससे धारावी के सभी निवासियों को अपने निवास स्थान के निकट अपने धार्मिक परिसर तक आसानी से पहुंच मिल सके।

–आईएएनएस

ईरान को लेकर ट्रंप के संकेत के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई

वॉशिंगटन । तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए रोकेंगे, जिससे...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल...

एयर इंडिया ने की सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे की पुष्टि

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध...

जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर! एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

नई दिल्ली । टाटा संस की एयरलाइन एयर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर...

भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति और ठोस विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक को ज्‍यादा नीतिगत लचीलापन देते...

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, फार्मा स्टॉक्स में बिकवाली

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 241 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,078.49 और निफ्टी 84.70...

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने इंटरनेट शटडाउन में बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल से युद्ध के बीच ईरान में लगा इंटरनेट शटडाउन दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा ब्लैकआउट बन गया है। यह जानकारी डिजिटल मॉनिटरिंग ग्रुप...

बांग्लादेश: ईरान संघर्ष का असर, ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं

नई दिल्ली । ईरान संघर्ष का असर बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन, उर्वरक, माल ढुलाई और विदेशी मुद्रा...

इस हफ्ते सोने की चमक बढ़ी, चांदी फिर से 2.27 लाख रुपए प्रति किलो के पार

नई दिल्ली । सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। सोने का दाम 3,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमतों...

ईंधन की आपूर्ति पर्याप्त है, घबराने की कोई जरूरत नहीं: आईओसीएल

नई दिल्ली । सरकारी तेल विपणन कंपनी (ओएमसी) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने शनिवार को आश्वासन दिया कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच ईंधन आपूर्ति श्रृंखलाओं में किसी भी तरह...

admin

Read Previous

पहलगाम में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले पीएम मोदी, तस्वीरें आईं सामने

Read Next

आईपीएल 2025: रोहित शर्मा का तूफानी अर्धशतक, मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को दिया 229 रन का लक्ष्य

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com