हिमाचल प्रदेश में तीन लाख लोगों को मिलेगा ‘वन अधिकार कानून’ का फायदा, अधिनियम के बारे दी गई जानकारी

कुल्लू । हिमाचल प्रदेश में अब राजस्व विभाग के द्वारा भूमिहीन एवं आवासहीन लोगों के लिए मालिकाना हक देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत साल 2005 से पहले वन भूमि पर कब्जा करने वाले व्यक्तियों के कब्जे को नियमित किया जाएगा। यानी भूमि कब्जे पर लोगों को मालिकाना हक मिलेगा।

इसी क्रम में जिला कुल्लू के ढालपुर स्थित देव सदन में कुल्लू भूमिहीन एवं आवासहीन कल्याण परिषद द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वन अधिकार कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

हिमालय नीति अभियान के संयोजक गुमान सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने सभी पंचायतों को वन अधिकार समिति (एफआरसी) का गठन शीघ्र करने के निर्देश दिए हैं। इस समिति के माध्यम से लोगों को वन भूमि पर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही, वन भूमि पर अवैध कब्जों को नियमित करने की प्रक्रिया से हिमाचल प्रदेश के लाखों लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

वहीं, भूमिहीन एवं आवासहीन कल्याण परिषद के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में लगभग तीन लाख लोग और जिला कुल्लू में 11 हजार लोग ऐसे हैं, जिनके पास पुराने समय से वन भूमि पर कब्जा है। अब राजस्व मंत्री जगत सिंह के द्वारा इन कब्जों को नियमित करने की दिशा में काम किया जा रहा है और प्रशासन को भी निर्देश दिए जा रहे हैं। इस पहल से उन परिवारों को लाभ होगा, जो वन भूमि पर कब्जा कर अपना रोजगार चला रहे हैं। सरकार ने सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि इस प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि लोगों को वन अधिकारों से संबंधित लाभ जल्द मिल सकें।

बता दें कि हाल ही के दिनों में नौणी विश्वविद्यालय सोलन में वन अधिकार अधिनियम विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसमें राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा था कि लंबे समय से वन भूमि पर जीवन यापन करने वाले लोगों को भूमि का मालिकाना हक दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश सरकार वन अधिकार अधिनियम को पूरे राज्य में लागू करने जा रही है। कार्यशालाओं के माध्यम से इस कानून के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

मेरठ: पति की कातिल मुस्कान का अल्ट्रासाउंड में खुला बड़ा राज, सौरभ की हत्‍या के पहले से ही थी गर्भवती

Read Next

दक्षिण कोरिया : पद से हटाए जाने के एक सप्ताह बाद पूर्व राष्ट्रपति यून ने छोड़ा आधिकारिक आवास

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com