हमारा सीएम फेस नीतीश कुमार, ‘महागठबंधन’ का कौन : दिलीप जायसवाल

पटना । बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित ‘महागठबंधन’ के नेताओं पर तंज कसते हुए गुरुवार को कहा कि एनडीए का सीएम फेस तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं और रहेंगे। उनके नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगा और जीतेगा, लेकिन ‘महागठबंधन’ बताए कि उसका सीएम फेस कौन होगा।

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को ‘महागठबंधन’ की बैठक हुई। दिलीप जायसवाल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि ‘महागठबंधन’ के अंदर घमासान की स्थिति है। कौन सीएम फेस होगा, यह तय नहीं है। राहुल गांधी ने साफ कह दिया है कि अभी मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं होगा, जबकि हम जितने भी जिलों में गए, वहां मन से कह रहे हैं कि हमारे सीएम फेस नीतीश कुमार ही होंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “घमंडिया गठबंधन अब अपनी नाव डूबता देख बार-बार इकट्ठा हो रहा है और दुष्प्रचार करने की रणनीति बना रहा है। बार-बार की बैठक से अब कोई फायदा नहीं होने वाला है, क्योंकि जनता विकास के लिए सरकार को चुनती है, अंधकार के लिए नहीं। अब जनता अच्छे से समझ चुकी है कि विकास सिर्फ एनडीए सरकार ही करती है।”

उल्लेखनीय है कि ‘महागठबंधन’ की गुरुवार को पहली औपचारिक बैठक हुई। इसमें समन्वय समिति के गठन का सर्वसम्मति से फैसला जरूर किया गया, लेकिन मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर निर्णय नहीं हो सका। कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने कहा कि ‘इंडिया’ ब्लॉक में नेतृत्व को लेकर कोई संदेह नहीं है, जबकि एनडीए में संदेह है। उन्होंने कहा, “इस सवाल को वहां पूछें जहां कन्फ्यूजन है।”

तेजस्वी यादव ने कहा कि अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी मुद्दों पर सहमति है, कहीं कोई विरोध नहीं है। ‘महागठबंधन’ एक है। जो भी निर्णय होगा, बता दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राजद के अध्यक्ष लालू यादव कई सार्वजनिक मंचों से लोगों से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील कर चुके हैं।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई की रेड, आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर साधा निशाना

Read Next

अमेरिकी टैरिफ नीति अमेरिकी उपभोक्ताओं पर नकारात्मक प्रभाव डालेगी :क्रिस साउथवर्थ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com