सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं 2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए जारी की संभावित डेटशीट

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए संभावित डेटशीट जारी की है। देश और विदेशों में 17 फरवरी 2026 से लेकर 15 जुलाई 2026 तक परीक्षाएं कराई जाएंगी।

बोर्ड एग्जाम की अनुमानित तारीख को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पत्र पोस्ट किया है। इस पत्र में कहा गया है कि सभी सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्य को सूचित किया जाता है कि सीबीएसई 17 फरवरी 2026 से 15 जुलाई 2026 के बीच बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा।

2026 में भारत और विदेशों के 26 देशों से कक्षा 10वीं और 12वीं में लगभग 45 लाख उम्मीदवार 204 विषयों में परीक्षा देंगे। परीक्षा के साथ-साथ समय पर परिणाम घोषित करने के लिए प्रैक्टिकल, मूल्यांकन और परिणाम के बाद की प्रक्रिया जैसी कई अन्य गतिविधियां भी की जाएंगी। सभी हितधारकों द्वारा जिम्मेदारियों की प्रभावी योजना और कार्यान्वयन को सुविधाजनक बनाने के लिए सीबीएसई ने 2025 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के पंजीकरण डेटा के आधार पर परीक्षाओं के लिए संभावित डेटशीट जारी करने का निर्णय लिया है।

सीबीएसई द्वारा संभावित डेटशीट जारी करने का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और स्कूलों को समय से पहले योजना बनाने में मदद करना है। इसके तहत छात्र एग्जाम से पहले व्यवस्थित अध्ययन योजना बना सकते हैं। स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की तैनाती सहित अपने शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों को व्यवस्थित कर सकते हैं। शिक्षक अपनी छुट्टियों सहित अपने व्यक्तिगत कार्यक्रम की बेहतर योजना बना सकते हैं।

सामान्य दिशानिर्देश के अनुसार, हर विषय की परीक्षा के लगभग 10 दिन बाद उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा और 12 दिनों में पूरा हो जाएगा। उदाहरण के लिए, अगर कक्षा 12वीं की फिजिक्स की परीक्षा 20 फरवरी 2026 को है तो मूल्यांकन 3 मार्च 2026 से शुरू होकर 15 मार्च 2026 तक पूरा हो जाएगा। कृपया ध्यान दें कि ये डेटशीटें अस्थायी हैं। स्कूलों द्वारा परीक्षार्थियों की अंतिम लिस्ट जमा करने के बाद फाइनल डेटशीट जारी की जाएगी।

–आईएएनएस

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों को लगाई कड़ी फटकार, आचरण को बताया अवमानना के समान

प्रयागराज/नई दिल्ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और रिहाई में देरी को लेकर प्रयागराज पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।...

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित भीड़-भाड़ वाले बिजका बाजार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े दीपक चौधरी नामक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा...

दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 के दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम...

2007 में रेप की घटना, 2019 में दोबारा से पोस्टमार्टम; सात साल बाद परिजन को मिला अवशेष

विजयवाड़ा । वर्ष 2007 में दुष्कर्म और हत्या की शिकार 17 वर्षीय छात्रा आयशा मीरा के पार्थिव अवशेष शुक्रवार को प्रशासन ने उनके माता-पिता को सौंप दिए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

जयपुर : बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, आरोपी आलोक अग्रवाल पर 5 लाख के जुर्माने और 7 साल की सजा

जयपुर । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक पुराने बैंक फ्रॉड मामले में एसीजेएम (एसपीई केस) जयपुर ने आरोपी आलोक अग्रवाल को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने...

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया की कैद से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी की राऊज एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति...

admin

Read Previous

एशिया कप : बांग्लादेश ने जीता टॉस, भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी, लिटन दास बाहर

Read Next

यूएनजीए में बोले जेलेंस्की, ‘अंतर्राष्ट्रीय कानून नहीं, अब हथियार तय करते हैं कि कौन बचेगा’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com