सीएम ममता बनर्जी ने लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ा : अमित मालवीय

नई दिल्‍ली । पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा नेता अमित मालवीय ने जुबानी हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट के जरिए पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को घेरा है।

अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट किया। उन्‍होंने इस पोस्‍ट में लिखा कि सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में दायर पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया है। यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर एक गंभीर आरोप है, जिसने लाखों युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया है।

उन्‍होंने पोस्‍ट में लिखा कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा कि स्कूल सेवा आयोग मूल ओएमआर शीट (या यहां तक कि उनकी प्रतिरूप प्रतियां) भी अपने पास रखने में विफल रहा, जिससे वास्तविक सत्यापन असंभव हो गया। अधिकारियों द्वारा खामियों और अवैधताओं को छिपाने से पूरी चयन प्रक्रिया खतरे में पड़ गई।

न्यायालय ने माना कि यह प्रक्रिया बेहद दूषित थी और भर्ती की पवित्रता बनाए रखने के लिए इसे अमान्य घोषित किया जाना चाहिए। हालांकि बेदाग उम्मीदवारों के हितों की रक्षा के प्रयास किए गए, लेकिन न्यायालय ने स्पष्ट किया कि प्रक्रिया की शुद्धता सर्वोपरि है। हजारों युवाओं के करियर को बर्बाद करने के लिए आयोग और अधिकारियों के खिलाफ कठोर टिप्पणियां ‘पूरी तरह से उचित और न्यायोचित’ थीं।

उन्‍होंने पोस्‍ट के जरिए कहा कि यह फैसला उजागर करता है कि कैसे ममता बनर्जी की भ्रष्ट व्यवस्था ने बंगाल के महत्वाकांक्षी शिक्षकों के साथ विश्वासघात किया और उनके भविष्य को कुचला।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

पटना : सीएम नीतीश कुमार ने मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का लिया जायजा

Read Next

महाराष्ट्र : मोनोरेल में फंसे यात्री, बचाव कार्य जारी, क्या बोले सीएम फडणवीस?

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com