विधायक पूजा पाल के निष्कासन पर गरमाई सियासत, भाजपा बोली- सपा के लिए घातक साबित होगा यह फैसला

लखनऊ । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी की तारीफ करने पर विधायक पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सपा अध्यक्ष की इस कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूजा पाल पर कार्रवाई करना सपा के लिए घातक साबित होगा।

समाजवादी पार्टी द्वारा विधायक पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित किए जाने पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “पूजा पाल के खिलाफ सपा की यह कार्रवाई अत्यंत निंदनीय है। उनके पति की प्रयागराज में हत्या उन गुंडों ने की थी, जिन्हें सपा का संरक्षण प्राप्त था। सपा के समर्थन से ही वह (गुंडे) विधायक और सांसद बनते रहे हैं। पूजा पाल ने अपने दुख को सदन में प्रकट किया और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की सराहना की। सपा को इस तरह के निर्णय लेते समय यह देखना चाहिए कि उनके पति की हत्या की गई है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इस तरह का निर्णय लेना सपा के लिए घातक साबित होगा।”

विधायक पूजा पाल के सपा से निष्कासन पर कैबिनेट मंत्री नितिन अग्रवाल ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “जब राज्यसभा का चुनाव हुआ था, तो उस दौरान पूजा पाल ने हमारे पक्ष में मतदान किया था। उस दौरान ही तय हो गया था कि सपा की विचारधारा नकारात्मक है। जो भी सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ेगा, उसके साथ सपा खड़ी नहीं होगी।”

यूपी सरकार में मंत्री जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर ने कहा, “पूजा पाल ने सदन में अपनी पीड़ा को व्यक्त किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति अपना भाव व्यक्त किया। मुझे लगता है कि सपा को इस बात को सकारात्मक तरीके से लेना चाहिए था, लेकिन उनका निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है।”

बसपा नेता उमाशंकर सिंह ने पूजा सिंह पर हुई कार्रवाई को लेकर कहा, “यह सपा का व्यक्तिगत निर्णय हैमुझे लगता है कि पूजा पाल के साथ न्याय हुआ होगा, इसलिए उन्होंने सदन में अपनी बात रखी है।”

विधायक पूजा पाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया हैयह कार्रवाई पूजा पाल द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और बार-बार चेतावनी देने के कारण की गई है

आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

सीएम योगी की तारीफ करना विधायक पूजा पाल को पड़ा भारी, अखिलेश यादव ने पार्टी से किया निष्कासित

Read Next

पाक विदेश मंत्री ने फिर अलापा कश्मीर का राग, अपनी मांग को बताया ‘न्यायसंगत’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com