लोकसभा में अमित शाह के भाषण पर राहुल-प्रियंका बोले- हमने जो बिंदु रखे हैं, उनका जवाब नहीं दिया

नई दिल्ली । लोकसभा में बुधवार को चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने अमित शाह के जवाब पर असंतोष जताया है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “जो हमने बिंदु रखे हैं, उन्होंने उनका जवाब नहीं दिया। एक उदाहरण लेकर बोल रहे हैं, तो आपने उनका चेहरा देखा होगा। मैंने उनसे कहा था कि पारदर्शी मतदाता सूची सबको दीजिए, उन्होंने उस पर एक शब्द नहीं बोला। मैंने कहा था कि भाजपा के नेता हरियाणा और बिहार में वोट दे रहे हैं, तो उन्होंने उस पर कुछ नहीं बोला।”

कांग्रेस सांसद ने कहा कि मैंने जो पॉइंट्स रखे हैं, अमित शाह ने उनका जवाब नहीं दिया। वे अपना बचाव कर रहे थे। आपने उनका चेहरा देखा होगा। मैंने कहा था कि हमें पारदर्शी वोटर लिस्ट दीजिए, हमें ईवीएम का आर्किटेक्चर दीजिए, भाजपा के नेता हरियाणा-बिहार में वोट दे रहे हैं, मेरे प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘वोट चोरी’ के सॉलिड प्रूफ हैं, और चुनाव आयुक्त को फुल इम्यूनिटी दी जा रही है, लेकिन अमित शाह ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा।

संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “1 घंटे तक उन्होंने सिर्फ यह सफाई दी है कि उन्होंने वोट चोरी नहीं की है। अगर कोई बेगुनाह है तो क्या वे इतनी लंबी सफाई देंगे?”

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर कहा, “2 दिनों से लोकसभा में एक बहुत महत्वपूर्ण चर्चा हो रही थी, जहां विपक्ष ने अपनी बात रखी थी। आपने (भाजपा) हरियाणा, महाराष्ट्र और बिहार में वोट चोरी की है। क्या वे यह कहना चाहते थे कि घुसपैठियों के आधार पर ही उनकी (भाजपा) सरकार सत्ता में है? वे लोगों के बीच अपनी बात ले जाने के लिए घुसपैठिए-घुसपैठिए कर रहे हैं। अगर देश में इतने समय से घुसपैठिए हैं तो इसका जवाब कौन देगा? इन कारणों से सभी विपक्षी दलों ने वॉकआउट किया है।”

बता दें कि लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आजादी के बाद देश का प्रधानमंत्री चुना जाना था। सरदार पटेल को 28 वोट मिले और जवाहरलाल नेहरू को 2 वोट मिले, लेकिन जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने।”

–आईएएनएस

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

जे.जे. अस्पताल के विस्तार के लिए 11 एकड़ जमीन सौंपने की मांग, मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे को लिखा पत्र

मुंबई । शिवसेना सांसद और राज्यसभा की अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने मुंबई स्थित सर...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

दिल्ली में हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, राहत उपाय बढ़ाने के निर्देश

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की...

तृणमूल के दो सांसदों और एक विधायक ने बंगाल के सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लिया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में पूर्वी मिदनापुर जिले के कोलाघाट में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के दो बागी लोकसभा सदस्यों और एक विधायक ने...

झारखंडः जल जीवन मिशन की निगरानी के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग का निर्देश, जल संरक्षण के लिए बनेगी दीर्घकालिक योजना

रांची । झारखंड सरकार ने जल जीवन मिशन की योजनाओं की निगरानी को और प्रभावी बनाने, भू-जल स्तर सुधारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के...

यौन हिंसा के मामलों में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, जीरो एफआईआर से पुनर्वास तक के लिए जारी किए 19 निर्देश

रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने यौन हिंसा और दुष्कर्म पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुनर्वास व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार और पुलिस...

भाजपा की आपत्ति के बाद मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज, सूचना छिपाने का आरोप

भोपाल । मध्य प्रदेश में राज्यसभा के चुनावों के रिटर्निंग ऑफिसर ने मंगलवार को कांग्रेस की एकमात्र उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र खारिज कर दिए। इससे पहले दिन में,...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों में बातचीत, क्षेत्रीय तनाव कम करने पर चर्चा

तेहरान । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद ने फोन पर बातचीत की।...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

admin

Read Previous

इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी से की फोन पर बात, कई मुद्दों पर चर्चा

Read Next

तिरुपति परकमणि चोरी मामले में हाई कोर्ट ने कानूनी कार्रवाई का दिया आदेश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com