लखनऊ : गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग, ऊर्जा मंत्री ने निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश

लखनऊ । भीषण गर्मी में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मोर्चा संभाल लिया है। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वह विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं।

रविवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने लखनऊ में तपती गर्मी में बढ़ती बिजली की मांग, विद्युत उपकरणों की सुरक्षा और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत वितरण उपकेंद्र और उपकरणों का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने 33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र सीजी सीटी का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री ने उपकेंद्र का निरीक्षण करने के साथ-साथ वहां अधिकारियों से अनुरक्षण, सुदृढ़ीकरण और इस गर्मी में अपनाए जाने वाले सुरक्षात्मक उपायों का जायजा लिया। उन्होंने ट्रांसफॉर्मर की रिपेयरिंग और रिप्लेसमेंट कार्य का भी निरीक्षण किया। शर्मा ने निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र और विद्युत आपूर्ति से संबंधित दस्तावेजों का बारीकी से अध्ययन किया।

निरीक्षण में मिली खामियों को लेकर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों के साथ-साथ यूपीपीएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक को भी निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एक ही फीडर पर अनुरक्षण या रिपेयरिंग के बहाने बार-बार शटडाउन लिया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्य एक ही बार में किए जाएं ताकि बार-बार शटडाउन से बचा जा सके।

उन्होंने अनुरक्षण पर विशेष ध्यान देने की बात की ताकि फ्यूज या ट्रांसफॉर्मर जलने की स्थिति न बने, और यदि ऐसा हो, तो ट्रांसफॉर्मर को शीघ्र बदलने का निर्देश दिया। साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस भीषण गर्मी में निरंतर सजग और संवेदनशील रहते हुए आपूर्ति व्यवस्था पर नजर रखने की हिदायत दी।

–आईएएनएस

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

admin

Read Previous

सरकारी योजनाओं के दम पर तेजी से बढ़ रहा देश का फार्मा सेक्टर

Read Next

भारत के व्यापार पर लगाए गए बैन के कारण बांग्लादेश को 770 मिलियन डॉलर का नुकसान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com