‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी और नेशनल पार्क में एंट्री और फोटोग्राफी फीस बढ़ाने पर निशाना साधा।

प्रदीप भंडारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि राज्य की आर्थिक स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है और उस पर भारी कर्ज का बोझ है।

भाजपा नेता ने अपनी बात रखते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार जनता को लूट रही, राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला है।

उन्‍होंने कहा, “राहुल गांधी के ‘खटा-खट इकोनॉमिक मॉडल’ ने हिमाचल प्रदेश को अंधेरे में धकेल दिया है और कांग्रेस सरकार राज्य की जनता को लूट रही है। आरोप है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी और वन क्षेत्रों में प्रवेश के लिए फीस बढ़ा दी है। प्रदेश सरकार ने फीस को 100 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है।

भाजपा नेता ने कहा कि मुख्‍यमंत्री का ऑन रिकॉर्ड स्‍टेटमेंट है कि हिमाचल प्रदेश पर एक लाख करोड़ से अधिक का कर्ज है। हिमाचल प्रदेश सरकार के पास सड़क बनाने, स्‍कूल बनाने और जनता की सुविधाओं के काम के लिए पैसे नहीं हैं। प्रदेश सरकार कर्मचारियों को वेतन देने में सक्षम नहीं है।

उन्‍होंने कहा कि हाल के दिनों में हिमाचल प्रदेश सरकार ने बस के किराए में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की। इलेक्ट्रिसिटी स्‍कैम को लेकर जनता बातें कर रही है। पूर्व ने कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश की सरकार ने दूध पर सेस और टैक्‍स लगाया। मतलब साफ है कि कांग्रेस की सरकार राहुल गांधी के फर्जी चुनावी घोषणाओं के वादे को पूरा करने के प्रयास में हिमाचल प्रदेश की जनता को महंगाई और भ्रष्‍टाचार दे रही है।

दरअसल, कर्ज में डूबी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने भारतीय पर्यटकों के लिए वाइल्डलाइफ पार्कों और अभयारण्यों में एंट्री फीस 150 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपए कर दी है। इस फैसले से राजनीतिक घमासान मचा है और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार के वित्तीय प्रबंधन की आलोचना हो रही है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

Read Next

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com