यूट्यूबर एल्विश यादव पर ही नहीं, इन सितारों पर भी हो चुके हैं ऐसे हमले, एक की तो जान भी गई

मुंबई । मनोरंजन की दुनिया में रहने वाले सितारों को हम आमतौर पर ग्लैमर, शोहरत और लग्जरी से जोड़ते हैं। लेकिन इस चमकती दुनिया के पीछे कई बार ऐसी सच्चाइयां छिपी होती हैं, जो चौंका देती हैं। हाल ही में मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर हुई फायरिंग हुई। यह हमला तब हुआ जब वह घर पर नहीं थे। सुबह के वक्त तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनके घर के बाहर करीब 25 राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, इस घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया है। बता दें कि एल्विश यादव अकेले ऐसे सितारे नहीं हैं जिनके ऊपर इस तरह का हमला हुआ हो। पिछले कुछ साल में बॉलीवुड से लेकर कॉमेडी और म्यूजिक इंडस्ट्री तक ऐसे कई सितारें है, जिन पर ऐसे ही हमले का सामना करना पड़ा। इनमें सिद्धू मूसेवाला का नाम भी शामिल हो जिनकी तो जान भी चली गई।

कपिल शर्मा: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने हाल ही में कनाडा के सरे शहर में ‘कैप्स कैफे’ नाम से एक कैफे खोला। लेकिन कुछ ही दिनों में वहां पर दो बार फायरिंग हुई। पहली बार 10 जुलाई को गोलीबारी हुई, जब कुछ कर्मचारी अंदर मौजूद थे। दूसरी बार भी कैफे पर हमला हुआ, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।

सलमान खान: मुंबई के बांद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल 2024 को फायरिंग की गई थी। बाइक पर आए बदमाशों ने खुलेआम गोलियां चलाईं और फरार हो गए। बाद में इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली। सलमान को पहले भी इस गैंग से धमकी मिल चुकी है। पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाई और गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया।

एपी ढिल्लों: सितंबर 2024 में मशहूर पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित घर के बाहर फायरिंग की गई। हमले के तुरंत बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अपराधी रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली। उसने धमकी देते हुए कहा कि यह हमला सलमान खान से नजदीकी रखने की वजह से किया गया है। इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ।

राकेश रोशन पर फायरिंग: साल 2000 में मशहूर अभिनेता और निर्माता राकेश रोशन पर जानलेवा हमला हुआ था। यह घटना उनके ऑफिस के बाहर घटी, जब कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी थी। इस हमले में राकेश रोशन घायल हो गए थे और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। माना जाता है कि यह हमला एक फिल्म प्रोजेक्ट या उससे जुड़े विवाद के कारण किया गया था। इस घटना ने बॉलीवुड में चिंता का माहौल बना दिया था क्योंकि पहली बार किसी बड़े फिल्मकार को इस तरह खुलेआम निशाना बनाया गया था।

सिद्धू मूसेवाला: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार रह चुके सिद्धू मूसेवाला की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। साल 2022 में उनकी कार पर हमला किया गया, जिसमें बदमाशों ने करीब दो दर्जन गोलियां दागीं। यह हमला इतना भयानक था कि घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई। इस पूरी घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

उत्तराखंड में सरकार का इरादा मदरसों को खत्म करने का : हरीश रावत

Read Next

कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, दीपेंद्र हुड्डा बोले- हरियाणा बन गया फिरौती प्रदेश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com