मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे प्रशासनिक विफलता का परिणाम बताया। आईएएनएस से विशेष बातचीत में उन्होंने अवैध निर्माण, कथित भ्रष्टाचार और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

अबू आजमी ने कहा कि यदि इस घटना को सरकार की विफलता कहा जाए तो सरकार को बुरा लग सकता है, लेकिन पूरे देश को पता है कि वर्ष 1995 में तत्कालीन मनोहर जोशी सरकार के दौरान यह निर्णय लिया गया था कि 1 जनवरी 1995 तक बनी झुग्गियों को नियमित किया जाएगा और पात्र लोगों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा। उस समय यह भी तय किया गया था कि इसके बाद यदि कहीं नई अवैध झुग्गियां बनती हैं तो संबंधित वार्ड अधिकारी और पुलिस बीट अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद पिछले कई दशकों में लगातार नई झुग्गियां बनती रहीं। गरीब लोग रिश्वत देकर निर्माण करा लेते हैं और यदि कानून का सख्ती से पालन होता तो कोई भी अवैध निर्माण करने का साहस नहीं करता। कथित रूप से पैसे लेकर एक के बाद एक अतिरिक्त मंजिलें खड़ी कर दी जाती हैं, जबकि भवन की मजबूती, नींव और इंजीनियरिंग मानकों की अनदेखी की जाती है। बिना किसी तकनीकी जांच के बहुमंजिला निर्माण किए जाने से ऐसे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

बीएमसी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अबू आजमी ने कहा कि यह पूरी व्यवस्था भ्रष्टाचार का उदाहरण बन चुकी है। कानून का प्रभावी पालन नहीं हो रहा है और लोग अपनी मनमर्जी से निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने मुंबई में जलभराव और सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शहर के कई इलाकों में हर बारिश के दौरान गंभीर जलभराव की स्थिति बन जाती है, जबकि दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्सों में ऐसी समस्या अपेक्षाकृत कम दिखाई देती है। शहर के पुराने हिस्सों का बुनियादी ढांचा बेहतर योजना के तहत विकसित किया गया था, लेकिन अन्य इलाकों में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के भ्रष्टाचार संबंधी पुराने बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भी विकास कार्यों में भ्रष्टाचार बड़ी चुनौती बना हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि भ्रष्टाचार पर प्रभावी कार्रवाई की जाए, दोषी अधिकारियों को निलंबित किया जाए और जरूरत पड़ने पर जेल भेजा जाए।

बीएमसी पर टिप्पणी करते हुए अबू आजमी ने कहा कि नगर निगम में वर्षों से सत्ता विभिन्न गठबंधनों के माध्यम से उन्हीं राजनीतिक दलों के पास रही है। पहले भी गठबंधन सरकार थी और अब भी सत्ता उन्हीं के पास है, लेकिन व्यवस्था में अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। यदि प्रशासनिक कार्यप्रणाली में बदलाव का दावा किया जा रहा है तो उसका असर जमीनी स्तर पर भी दिखाई देना चाहिए।

हाल ही में उद्घाटन किए गए मिसिंग लिंक परियोजना क्षेत्र में भूस्खलन की घटनाओं पर भी सपा विधायक ने सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्यों में भी गंभीर अनियमितताएं हैं। कई परियोजनाओं में महीनों तक सड़कें खुदी रहती हैं, बारिश के दौरान लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है और शिकायतों के बावजूद समय पर समाधान नहीं होता।

अबू आजमी ने आगे कहा कि अधिकारियों द्वारा केवल जुर्माना लगाने की बात कही जाती है, लेकिन इससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकलता। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतों और जांच प्रक्रियाओं के बावजूद भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। उन्होंने मांग की कि निर्माण कार्यों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जिन अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही या भूमिका सामने आए, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

–आईएएनएस

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com