मध्य प्रदेश के बालाघाट में खेत में काम कर रहे किसान पर बाघ ने किया हमला, मौत

बालाघाट (मध्य प्रदेश) । मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में शनिवार को खेत में काम कर रहे एक किसान को एक बाघ ने अपना शिकार बना लिया। इतना ही नहीं, बाघ किसान के शरीर का कुछ हिस्सा भी खा गया है।

यह घटना कटंगी क्षेत्र की है। बताया गया है कि कटंगी रेंज की कुडवा कॉलोनी के करीब स्थित एक खेत में किसान शनिवार सुबह काम कर रहे थे। तभी अचानक एक बाघ ने प्रकाश नामक किसान पर पीछे से हमला कर दिया। वहां और भी किसान मौजूद थे, जिन्होंने बाघ को भगाने की कोशिश की। पत्थर भी मारे, लेकिन बाघ काफी देर तक वहां बैठा रहा। बाद में वह भाग गया, मगर तब तक प्रकाश की मौत हो चुकी थी। बाघ उसके शरीर का कुछ हिस्सा भी खा गया।

किसान पर हुए बाघ के हमले के बाद से क्षेत्रीय लोगों और किसानों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि वन विभाग को भी कई बार अवगत कराया गया है कि इस क्षेत्र में बाघ सक्रिय है, लेकिन वन विभाग ने ध्यान ही नहीं दिया। उसी का नतीजा रहा कि आज एक किसान को बाघ ने अपना शिकार बना लिया।

गुस्साए स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने वन चौकी का घेराव भी किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूर्व में भी एक अन्य व्यक्ति की मौत बाघ के हमले में हो चुकी है। विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाया।

वन विभाग की ओर से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता दी गई है। बताया गया है कि गर्मी का मौसम है और बाघ सहित अन्य वन्य प्राणी पानी आदि की तलाश में आबादी वाले इलाके में आ जाते हैं और इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। यह घटना बालाघाट में बाघ के आबादी इलाके में आने से हुई है।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

बिहार के मुजफ्फरपुर में हथियारबंद बदमाशों ने दुकान से दिनदहाड़े 15 लाख के गहने, नकदी लूटी

Read Next

सीएम धामी बोले- यूसीसी पर फैलाई जा रही हैं भ्रांतियां, पहलगाम घटना पर सख्त रुख

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com