भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा कैडर बनाने और ऐसे मामलों की सुनवाई करने वाले अधिकारियों के लिए न्यूनतम कानूनी योग्यता तय करने का निर्देश देने की मांग की गई है।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई की।

याचिका में कहा गया है कि स्वामित्व, उत्तराधिकार, विरासत, कब्जा और संपत्ति अधिकारों से जुड़े मामलों का फैसला ऐसे राजस्व और चकबंदी अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है, जिनके पास औपचारिक कानूनी शिक्षा और न्यायिक प्रशिक्षण नहीं है। यह संविधान के अनुच्छेद 14, 21 और 50 का उल्लंघन है।

सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा, “मुद्दा काफी रोचक है, लेकिन सरकार यह कह सकती है कि यह विषय विधायिका के दायरे में आता है।”

स्वयं पक्ष रखते हुए अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि यह देशभर, खासकर ग्रामीण इलाकों में सबसे गंभीर समस्याओं में से एक बन चुका है। उन्होंने कहा कि वे हर सप्ताह कई जिलों का दौरा करते हैं और अधिकतर लोग इसी समस्या को उठाते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक मामला 40 वर्षों से चकबंदी अधिकारी के समक्ष लंबित है, जिसमें यह तय होना है कि कौन सा उपहार विलेख वैध है।

हालांकि पीठ ने मौखिक रूप से कहा कि यह मामला काफी हद तक विधायी क्षेत्र से जुड़ा हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद अदालत ने नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह में जवाब मांगा है।

याचिका में दावा किया गया है कि देश में करीब 66 प्रतिशत दीवानी मुकदमे भूमि और संपत्ति विवादों से जुड़े हैं, लेकिन इनका प्रारंभिक फैसला अक्सर ऐसे कार्यपालिका अधिकारियों द्वारा किया जाता है जिनके पास कानूनी प्रशिक्षण नहीं होता। इससे फैसलों में असंगति, देरी और कानूनी त्रुटियां सामने आती हैं।

याचिका में यह भी कहा गया है कि बहुमूल्य नागरिक अधिकारों से जुड़े मामलों का निर्णय कार्यपालिका के नियंत्रण वाले गैर-न्यायिक अधिकारियों को सौंपना, न्यायपालिका को कार्यपालिका से अलग रखने संबंधी संविधान के अनुच्छेद 50 की भावना के खिलाफ है।

याचिका में केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के लिए स्वतंत्र न्यायिक कैडर बनाने, अधिकारियों के लिए समान कानूनी योग्यता और न्यायिक प्रशिक्षण तय करने तथा ऐसे मामलों की निगरानी संबंधित उच्च न्यायालयों के अधीन करने की मांग की गई है।

–आईएएनएस

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने बैंक अकाउंट अनफ्रीज करने का दिया आदेश

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) स्पेशल कोर्ट ने एक अहम फैसले...

दिल्ली विधानसभा का अगला सत्र 28 अप्रैल से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा

नई दिल्ली । हाल ही में मिली बम धमकियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में आठवीं दिल्ली विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को सुबह 11...

भाजपा नेता हत्याकांड: उम्रकैद के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी

बेंगलुरु । भाजपा नेता योगेश गौड़ा हत्याकांड में विशेष अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता और विधायक विनय कुलकर्णी ने शनिवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में...

75 लाख वंचित छात्रों को 7,900 करोड़ रुपए से अधिक की शैक्षिक सहायता दी गई: वीरेंद्र कुमार

नई दिल्ली । केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वंचित छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण के तहत, 2025-26 में 75 लाख से अधिक अनुसूचित जाति लाभार्थियों...

टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां पूछताछ को ईडी के कोलकाता कार्यालय में पेश हुईं

कोलकाता । अभिनेत्री से राजनेता बनी और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सांसद नुसरत जहां बुधवार सुबह कोलकाता के...

यासीन मलिक को मौत की सजा की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टली

नई दिल्ली । कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को मौत की सजा देने की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जमा राशि में अंतर की रिपोर्ट्स को खारिज किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com