बेंगलुरु जेल वीडियो विवाद: भाजपा नेताओं ने सीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

बेंगलुरु । बेंगलुरु सेंट्रल जेल में कट्टरपंथी तत्वों, आईएसआईएस संचालकों और अपराधियों को कथित रूप से लग्जरी सुविधाएं मिलने के वीडियो सामने आने के बाद कर्नाटक भाजपा ने सोमवार को राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

राज्य भाजपा अध्यक्ष व विधायक बी.वाई. विजयेंद्र, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक, विधायक, विधान परिषद सदस्य और पूर्व मंत्रियों के नेतृत्व में पार्टी नेता मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के निवास का घेराव करने निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने भाजपा नेताओं को जबरन बसों में बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और गृह मंत्री जी. परमेश्वर के इस्तीफे की मांग की।

विजयेंद्र ने कहा कि परप्पना अग्रहारा जेल “नाइटक्लब या एंटरटेनमेंट क्लब” बन चुका है, जहां आतंकियों, आईएसआईएस एजेंटों और कट्टरपंथियों को खास सुविधा दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कैदियों को टीवी, मोबाइल फोन और हथियार तक उपलब्ध कराए जा रहे हैं और यह सब सरकारी संरक्षण में “सहज तरीके से” चल रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की लापरवाही से स्पष्ट है कि राष्ट्रविरोधी तत्वों को जेल के अंदर विलासितापूर्ण सुविधाएं मिली हुई हैं। उन्होंने कहा, “अखबारों और टीवी चैनलों में रिपोर्ट आने के बाद भी सरकार ने कार्रवाई में देरी की।”

विजयेंद्र ने कहा, “यह लोकतंत्र पर हमला है, जैसे कोई नरसंहार हो रहा हो।” उन्होंने दावा किया कि यदि सरकार ने कदम नहीं उठाए, तो राष्ट्रविरोधी मामलों की जांच ठप पड़ जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग दोहराई।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोलते हुए पूछा कि क्या वह “विदेशी ताकतों के सहारे देश में अस्थिरता पैदा करने और आतंकी नेटवर्क को बढ़ावा देने” में लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोबाइल फोन, विलासिता और ‘फन टाइम’ जैसी सुविधाओं ने कट्टरपंथियों के लिए जेलों को “मुफ़्त हॉलीडे डेस्टिनेशन” बना दिया है।

आर. अशोक ने आरोप लगाया कि जेल से पाकिस्तान और अफगानिस्तान में फोन कॉल किए जा रहे हैं और यह सब सिद्धारमैया, डी.के. शिवकुमार और परमेश्वर के संरक्षण में हो रहा है। उन्होंने पूछा कि क्या पिछले दो साल से खुफिया एजेंसियां सोई हुई हैं और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पुलिस थानों को “पार्टी कार्यालय” बना दिया है।

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष चलावाड़ी नारायणस्वामी ने कहा कि कांग्रेस सरकार जेलों में आतंकियों के लिए “सुविधाओं का पैकेज” मुहैया करा रही है। भाजपा एमएलसी सी.टी. रवि ने कहा कि अपराधियों को रिसॉर्ट जाने की जरूरत नहीं, वे सीधे जेल जा सकते हैं।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

महागठबंधन सरकार बिहार को 20 वर्षों की लाचार व्यवस्था से मुक्ति दिलाएगी : मल्लिकार्जुन खड़गे

Read Next

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थशास्त्रियों के साथ की पहली प्री-बजट चर्चा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com