बिहार: मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या पर तेजस्वी यादव ने पूछा, बंदूक लेकर कैसे घूम रहे लोग?

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज है। इस बीच, पटना से सटे मोकामा में जन सुराज के एक समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या हो गई। इस मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि चुनाव आचार संहिता के दौरान लोग बंदूक लेकर कैसे घूम रहे हैं?

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू है। इसके बावजूद कुछ लोग बंदूक और गोली लेकर कैसे घूम रहे हैं? प्रधानमंत्री 20 साल पहले की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सिवान में एक एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई और मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई। किस प्रकृति के लोग इस बिहार पर कब्जा किए हुए हैं, अब लोगों को समझ में आ रहा है। उन्होंने कहा कि इन लोगों की हार की बौखलाहट अब सबके सामने आ रही है।

उन्होंने सवाल उठाया कि कौन लोग हैं जो इन अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। ये लोग हार से डरे हुए हैं। बिहार की जनता इन लोगों को इस चुनाव में इसका जवाब देगी। शासन प्रशासन में जितने लोग बैठे हैं, वे अपराधियों को संरक्षण देने के लिए बैठे हैं। अपनी कुर्सी को बचाने के लिए ये अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं।

‎बताया जा रहा है कि जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में निकले थे। इस दौरान उनके काफिले पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि भीड़ में किसी ने गोली भी चलाई जो दुलारचंद यादव को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि मोकामा से जदयू ने अनंत सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।

–आईएएनएस

मुम्बई में 5 लाख रुपए में एनएसडी छात्रों को रंगमचं का प्रशिक्षण देगा।बच्चों को रंगमचं में प्रशिक्षित करने के लिए दिल्ली में रंग बाग शुरू

नयी दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी ने कहा है कि अभी भारतीय रंगमचं को ए आई (कृतिम बुद्धिमत्ता )से कोई खतरा नहीं है क्योंकि उसमें अभी...

इंस्टाग्राम का बड़ा एक्शन: लाखों फर्जी अकाउंट हटाए, कई बड़े सेलेब्स के घटे फॉलोअर्स

नई दिल्ली । सोशल मीडिया की दुनिया में इंस्टाग्राम को सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म में से एक माना जाता है, जहां लोग अपने फोटो, वीडियो और रील्स के जरिए लाखों लोगों...

बंगाल में हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे : लॉकेट चटर्जी

कोलकाता । बंगाल में भाजपा की वरिष्ठ नेता लॉकेट चटर्जी ने सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले में ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में...

सीबीआई ने रिश्वत मामले में सीजीएसटी अधीक्षक को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीजीएसटी मेरठ के एक अधीक्षक और उसके कार्यालय में कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत...

टीएमसी ही टीएमसी पर कर रही हमला, भाजपा पर आरोप बेबुनियाद : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत जैसी राजनीति में हालिया घटनाक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों...

पंजाब में धमाकों के बाद विपक्ष का हमला, कहा-कानून-व्यवस्था संभालने में भगवंत मान नाकाम

जालंधर। पंजाब के अमृतसर और जालंधर में धमाकों के बाद विपक्षी नेता सीएम भगवंत मान पर हमलावर हैं। विपक्ष के नेताओं ने कहा कि भगवंत मान प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था...

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा आरोपी पति को दी गई जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की, आत्मसमर्पण का दिया आदेश

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के दहेज हत्या मामले में आरोपी एक व्यक्ति को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दी गई जमानत रद्द कर दी है। इस राहत...

पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने और हमारा साथ देने के लिए वियतनाम का आभार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुई बर्बर आतंकी हमले की निंदा करने और विषम स्थिति में भारत का साथ देने के लिए...

पुणे में बच्ची से रेप और हत्या मामले में राज ठाकरे ने की अपराधियों के लिए कड़ी और त्वरित सजा की मांग

मुंबई । पुणे जिले की भोर तहसील के नसरापुर इलाके में चार साल की बच्ची से रेप और हत्या के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने...

200 करोड़ ठगी केस: मकोका मामले में लीना पॉलोज की जमानत खारिज, मनी लॉन्ड्रिंग में मिली राहत

नई दिल्ली । 200 करोड़ की ठगी से जुड़े मकोका मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोज को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत देने के इनकार कर दिया...

जेबी माथेर का पिनाराई विजयन पर तंज, ‘फोटो लगाने से नहीं मिलती जीत, काम जरूरी’

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की जीत के बाद पार्टी नेताओं में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने इस...

सबरीमाला फैसले वाली पीआईएल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- ‘आपको इन मुद्दों से इतनी चिंता क्यों?’

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इंडियन यंग लॉयर्स एसोसिएशन के उस जनहित याचिका (पीआईएल) को दायर करने के अधिकार और इरादे पर सवाल उठाया, जिसके कारण सबरीमाला...

admin

Read Previous

झारखंडः सारंडा आईईडी विस्फोट में घायल सीआरपीएफ इंस्पेक्टर ने दिल्ली एम्स में दम तोड़ा

Read Next

‘टीआरपी किंग’ पवन सिंह ने ‘जोड़ी मोदी नीतिश के हिट होई’ किया रिलीज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com