बिहार में एनडीए सरकार लाने में अरुण जेटली का बहुत बड़ा योगदान था: रविशंकर प्रसाद

पटना । पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की जयंती पर रविवार को भाजपा के वरिष्ठ सांसद रविशंकर प्रसाद ने उन्हें याद किया। सांसद ने कहा कि अरुण जेटली ने बिहार में एनडीए सरकार लाने में महत्वपूर्ण रोल निभाया था।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उनके पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के साथ बहुत अच्छे संबंध थे। बिहार में एनडीए सरकार लाने में उनका बहुत बड़ा योगदान था। वे राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में बिहार के प्रभारी थे। नीतीश कुमार 2005 में मुख्यमंत्री बने। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में नीतीश कुमार रेल मंत्री बने। अरुण जेटली का अन्य पार्टियों के साथ बहुत अच्छा संबंध रहा। उनकी 73वीं जयंती पर इसे राजकीय कार्यक्रम बनाया जाना बहुत अभिनंदनीय है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के एक्स पोस्ट पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि उन्हें राजनीति की अक्ल बहुत दिनों के बाद आ रही है। भाजपा का संगठन मजबूत है, यह अच्छी बात है। उनकी नसीहत जिन्हें लेनी है ले, राहुल गांधी तो उनकी सुनते नहीं हैं।

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में अरुण जेटली को याद करते हुए लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री, प्रख्यात अधिवक्ता एवं कुशल राजनेता पद्म विभूषण श्रद्धेय अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें सादर नमन। राष्ट्र निर्माण, आर्थिक सुधारों और संसदीय लोकतंत्र को सशक्त करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लिखा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी, देश के पूर्व वित्त मंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित स्व.अरुण जेटली ने अपना जीवन एक कर्मयोगी की तरह जिया। अंतिम सांस तक उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। भारत की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अतुलनीय योगदान देने वाले राष्ट्र सेवक,वे सदैव याद आएंगे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लिखा कि कुशल रणनीतिकार, प्रखर वक्ता व प्रख्यात अधिवक्ता एवं देश के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

बिहार भाजपा चीफ संजय सरावगी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं दूरदर्शी राष्ट्रनेता, ‘पद्म विभूषण’ अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

बिहार में राजस्व सेवा संघ ने मंत्री के खिलाफ सीएम को लिखा पत्र, डिप्टी सीएम बोले- अराजकता बर्दाश्त नहीं

Read Next

मध्य प्रदेश कांग्रेस में अंतर्कलह पर भाजपा का तंज, ‘पार्टी का संगठन सृजन अब विसर्जन की ओर…’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com