फवाद खान की ‘अबीर गुलाल’ के बाद अब प्रभास की ‘फौजी’ का हो रहा विरोध, ये है बड़ा कारण

मुंबई । पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लोग कभी नहीं भूल सकते। आम लोग से लेकर बॉलीवुड हस्तियां, सभी इस घटना की निंदा कर रहे हैं। वहीं इसका असर ऐसी फिल्मों पर भी देखने को मिल रहा है, जिसमें पाकिस्तानी कलाकार शामिल हैं। पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की ‘अबीर गुलाल’ को बैन करने की मांग उठ ही रही है, कि इस बीच प्रभास की ‘फौजी’ का भी विरोध शुरू हो गया है। आखिर क्यों विवादों से घिर गई है ये फिल्म, चलिए जानते हैं।

‘फौजी’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें प्रभास एक सैनिक की भूमिका में नजर आएंगे। इसके निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में प्रभास के अलावा बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती भी हैं। लेकिन यहां विवादों का कारण फिल्म के लिए कास्ट की गई एक्ट्रेस है।

इस फिल्म में एक्ट्रेस इमान इस्माइल प्रभास के अपोजिट हैं। वह पाकिस्तान मिलिट्री अफसर की बेटी हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी कास्टिंग का विरोध कर रहे हैं, साथ ही फिल्म को भी बायकॉट करने की अपील कर रहे हैं।

एक यूजर ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “मैं सभी से अपील करता हूं कि वे तेलुगू इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कचरे को आने न दें।”

वहीं दूसरे यूजर ने फिल्म मेकर्स को टैग करते हुए लिखा, “अभी के अभी इस पाकिस्तानी हीरोइन को फिल्म से बाहर करो।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “हम पाकिस्तानी कलाकार का भारतीय सिनेमा में काम करने का कड़ा विरोध करते हैं।”

बता दें कि इमान इस्माइल शॉर्ट फिल्म ‘बीइंग साराह’ में नजर आईं थीं। वह एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक डांसर, कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं।

प्रभास की ‘फौजी’ की तरह ‘अबीर गुलाल’ पर भी बैन की तलवार लटक रही है। यह फिल्म 9 मई 2025 को रिलीज हो रही है लेकिन आतंकवादी हमलों से गुस्साए लोग उनकी फिल्म का बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं। फिल्म एक रोमांटिक क्रॉस बॉर्डर मूवी है। इसमें बॉर्डर पार की लवस्टोरी को दिखाया गया है। फवाद खान के अपोजिट वाणी कपूर हैं। इनके अलावा सोनी राजदान, सोला जलाल, लीजा हेडन और राहुल वोहरा लीड रोल में हैं। फिल्म का डायरेक्शन आरती एस बागड़ी ने किया है।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

सचिन तेंदुलकर के बर्थडे पर लाडली सारा का प्यार भरा मैसेज, शेयर की बचपन की तस्वीरें

Read Next

सिंधु जल संधि सस्पेंड और एक्स अकाउंट भी ब्लॉक, घबराया पाकिस्तान, बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com