प्रशासनिक सुधार की नई पहल, दिल्ली सरकार अब हर साल देगी ‘चीफ मिनिस्टर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’

नई दिल्‍ली । दिल्ली में सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को एक अहम और नई पहल की शुरुआत हुई। इस दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रशासनिक क्षेत्र में बेहतरीन और नवाचारी काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया।

पहली बार ‘चीफ मिनिस्टर्स अवॉर्ड्स फॉर एक्सीलेंस एंड इनोवेशन इन गवर्नेंस एंड पब्लिक सर्विस डिलीवरी 2026’ दिए गए। ये पुरस्कार उन लोक सेवकों को दिए गए हैं, जिन्होंने शासन और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार लाने के लिए खास और प्रभावी काम किया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रशासनिक सुधार विभाग ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किया। कार्यक्रम के दौरान शासन व्यवस्था में सुधार और पब्लिक सर्विस डिलीवरी को सुगम बनाने वाले अधिकारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि प्रशासनिक दक्षता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ये पुरस्कार अब हर साल ‘सिविल सेवा दिवस’ के अवसर पर दिए जाएंगे, जिनकी घोषणा प्रतिवर्ष अप्रैल माह में की जाएगी।

इस अवसर पर उपराज्यपाल संधू ने कहा कि सिविल सेवा केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को निभाने का दायित्व है। आज के समय में सुशासन की वास्तविक कसौटी यह है कि सेवाएं कितनी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं। बदलते हुए प्रशासनिक परिदृश्य में सिविल सेवकों की भूमिका पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़कर अधिक उत्तरदायी, परिणामोन्मुख और नागरिक केंद्रित हो गई है।

उन्होंने कहा कि नवाचार, बेहतर तालमेल और तकनीक के सही इस्तेमाल से ही जटिल प्रशासनिक समस्याओं का समाधान संभव है। उनके मुताबिक, छोटे-छोटे सुधार भी जनसेवा को ज्यादा प्रभावी और आम लोगों के लिए आसान बना सकते हैं। उपराज्यपाल ने यह भी कहा कि सार्वजनिक सेवा की सबसे बड़ी ताकत लोगों का विश्वास है। इस भरोसे को बनाए रखने के लिए पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही बेहद जरूरी हैं। उन्होंने सम्मानित अधिकारियों को बधाई देते हुए भरोसा जताया कि सिविल सेवाएं आगे भी देश और दिल्ली के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाती रहेंगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सिविल सेवा केवल एक करियर नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। दिल्ली सरकार का लक्ष्य ‘अंतिम व्यक्ति’ तक सेवा पहुंचाना है और इसमें हमारे अधिकारियों की भूमिका रीढ़ की हड्डी के समान है। इनोवेशन और जन-केंद्रित नीतियों के माध्यम से हम दिल्ली को विश्वस्तरीय मानकों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिल्ली सरकार पहली बार सिविल सेवा दिवस को उस गरिमा और व्यापकता के साथ मना रही है, जिसकी वास्तव में आवश्यकता थी। यह अवसर उन अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने का है, जो दिन-रात दिल्ली और उसके नागरिकों के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि वर्ष 2014 में माननीय पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार’ की शुरुआत की गई थी और उसी भावना से प्रेरित होकर दिल्ली सरकार ने इन पुरस्कारों को देने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की यह पहल न केवल उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मान देती है, बल्कि पूरी प्रशासनिक व्यवस्था में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धी माहौल और कार्य संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है। यह सम्मान उन कर्मयोगियों के लिए प्रोत्साहन है, जिन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी अपनी कार्यकुशलता से जनता का विश्वास जीता है।

सीएम ने विश्वास व्यक्त किया कि ये पुरस्कार न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि हैं, बल्कि अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणापुंज का कार्य करेंगे। उन्होंने दिल्ली के विकास मॉडल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सभी विभागों से टीम वर्क और जनसेवा की भावना से काम करने का आह्वान किया।

इन पुरस्कारों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति बनाई गई, जिसमें अलग-अलग विभागों के प्रशासनिक सचिव और प्रशासनिक सुधार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। समिति ने इनोवेशन, आपातकालीन प्रबंधन और डिजिटल गवर्नेंस में सुधार जैसे कड़े मानकों के आधार पर विजेताओं का चयन किया। हर श्रेणी में अधिकतम 10 नामों की सिफारिश की गई, जिन्हें अंतिम निर्णय के लिए मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत किया गया।

इस वर्ष ये पुरस्कार तीन प्रमुख श्रेणियों में दिए गए। पहली श्रेणी में दिल्ली सरकार के अंतर्गत कार्यरत सभी ग्रुप-ए, बी और सी के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। दूसरी श्रेणी में स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग, आईटी और पर्यावरण से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी रखे गए। वहीं, तीसरी श्रेणी में स्वायत्त निकायों, स्थानीय निकायों, सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) और विश्वविद्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल किए गए। प्रत्येक श्रेणी में अधिकतम 10 पुरस्कार प्रदान किए गए है।

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं नवाचार पुरस्कार 2026 के तहत विभिन्न श्रेणियों में चुने गए अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पहली श्रेणी में वेदिथा रेड्डी (शिक्षा निदेशालय), सनी के. सिंह, अजय कुमार, कुमार अभिषेक और विभव शुक्ला (सभी राजस्व विभाग), डॉ. अजय कुमार बिष्ट (सेवा विभाग), डीबी गुप्ता (योजना विभाग), प्रदीप तयाल (सामान्य प्रशासन विभाग), संजीव गोसाईं (खाद्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग) और अरविंद कुमार (श्रम विभाग) शामिल रहे।

दूसरी श्रेणी में डॉ. मुनिषा अग्रवाल (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग), डॉ. प्रवीण कुमार (एएंडयू तिब्बिया कॉलेज), कृष्ण कुमार सिंह (लोक निर्माण विभाग), रवीन्द्र कुमार (सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग), के. मुरुगन (आईटी विभाग), मनमीत सिंह वालिया (सामान्य प्रशासन), लता कुमारी नेगी (महिला एवं बाल विकास विभाग), डॉ. चेतना आनंद (पर्यावरण विभाग), दीपक चौधरी (लोक निर्माण विभाग) और मनोज सिंह (तिहाड़ जेल) को सम्मानित किया गया।

तीसरी श्रेणी में शुर्बिर सिंह (डीटीएल), रूपेश कुमार ठाकुर (शहरी विकास विभाग/डुसिब), जितेंद्र यादव (एमसीडी), डॉ. के. महेश (दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड), डॉ. तपस्या राघव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग), हरमिंदर सिंह (एनडीएमसी), कैलाश चंद मीणा (डीजेबी), डॉ. अमित कुमार जैन (डीएमआरसी), सतीश (एनडीएमसी) और बबलू (पर्यावरण विभाग) शामिल रहे।

चौथी श्रेणी में शशि कांत शर्मा (सामान्य प्रशासन विभाग), गीता रंजन (वित्त विभाग), दीपा पासी (समाज कल्याण विभाग), भारत लाल (सामान्य प्रशासन विभाग) और जय प्रकाश मांझी (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग) को सम्मान दिया गया।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

बेंगलुरु: कबड्डी सट्टेबाजी के आरोप में कर्नाटक के गृह मंत्री के खिलाफ कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश

Read Next

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, फर्जी बैंक गारंटी मामले में सीएफओ समेत 3 गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com