पाकिस्तानी हमले में जम्मू के शंभू मंदिर और आवासीय क्षेत्रों को नुकसान, रक्षा मंत्रालय ने कहा- हम राष्ट्र की संप्रभुता के लिए प्रतिबद्ध

नई दिल्ली । भारतीय सेना लगातार पाकिस्तान के हमलों का करारा जवाब दे रही है। हालांकि, पाकिस्तान के हमले में जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों को भारी नुकसान हुआ है। इस बीच, रक्षा मंत्रालय ने जम्मू के कई इलाकों में हुए नुकसान का एक वीडियो साझा किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सशस्त्र बल सतर्क हैं और राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रक्षा मंत्रालय ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जो जम्मू के प्रसिद्ध शंभू मंदिर और आवासीय क्षेत्रों का है। इसमें दिखाई दे रहा है कि पाकिस्तानी हमले में शंभू मंदिर और आवासीय क्षेत्रों को कितना नुकसान पहुंचा है।

रक्षा मंत्रालय ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, “पाकिस्तान ने 10 मई 2025 को जम्मू के प्रसिद्ध शंभू मंदिर और आवासीय क्षेत्रों जैसे पूजा स्थलों को निशाना बनाकर अपनी शत्रुता जारी रखी। रात में कई सशस्त्र ड्रोन भेजे गए, जिससे नागरिकों और धार्मिक स्थलों को खतरा पैदा हो गया। भारतीय सशस्त्र बल सतर्क हैं और राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इससे पहले, बीएसएफ जम्मू के पीआरओ ने एक बयान जारी कर बताया था कि भारतीय हमलों में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा है।

बीएसएफ ने एक बयान में बताया, “9 मई 2025 को, रात करीब 21:00 बजे से पाकिस्तान ने जम्मू सेक्टर में बीएसएफ चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू की। बीएसएफ ने इस गोलीबारी का उचित जवाब दिया, जिससे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स की चौकियों और संपत्तियों को व्यापक नुकसान हुआ है।”

दरअसल, पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं। पाकिस्तान की इस हरकत पर भारतीय एयर डिफेंस ने त्वरित कार्रवाई की है। शनिवार सुबह लगभग 5 बजे, पंजाब के अमृतसर स्थित खासा कैंट इलाके में दुश्मन के कई सशस्त्र ड्रोन देखे गए। भारतीय वायु रक्षा यूनिट्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी दुश्मन ड्रोन को नष्ट कर दिया।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का कपिल सिब्बल ने किया स्वागत

Read Next

आईपीएल 2025 को फिर से शुरू करने का कार्यक्रम रविवार को घोषित किया जा सकता है: सूत्र

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com