पाकिस्तानी पत्रकार खालिद जमील की गिरफ्तारी, प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला: मानवाधिकार संगठन

इस्लामाबाद । पाकिस्तान मानवाधिकार परिषद (एचआरसीपी) ने देश के प्रमुख पत्रकार खालिद जमील की गिरफ्तारी को ‘प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला’ बताया है।

जमील को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान की जांच एजेंसी एफआईए के साइबर क्राइम सेल ने उन्हें इस्लामाबाद मीडिया टाउन स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उन्हें “आधिकारिक प्रक्रियाएं पूरी होने” के बाद हिरासत में लिया गया, हालांकि उन्होंने कोई और जानकारी नहीं दी।

एचआरसी पाकिस्तान ने दावा किया, “पत्रकारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार पाकिस्तान के संविधान और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार समझौतों द्वारा संरक्षित है। किसी भी पत्रकार को उसके विचारों या रिपोर्टिंग के लिए गिरफ्तार करना न केवल मौलिक मानवाधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता पर भी हमला है।”

मानवाधिकार संस्था ने मांग की कि पाकिस्तानी सरकार और संबंधित अधिकारी जमील को तुरंत रिहा करें और पत्रकारों का उत्पीड़न बंद करें।

प्रेस की आजादी को एक स्वतंत्र समाज की नींव बताते हुए, संस्था ने सरकार से पाकिस्तान में मीडिया की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया। कहा पत्रकारों की आवाज को दबाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

यह पहली बार नहीं है जब जमील कानूनी शिकंजे में फंसे हों। इससे पहले, उन्हें सितंबर 2023 में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर देश-विरोधी बयान फैलाने के आरोप में एफआईए द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

जमील वर्तमान में किसी भी मीडिया हाउस से जुड़े नहीं हैं और फिलहाल एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं। उनका चैनल पाकिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन और राजनीतिक दमन पर प्रकाश डालता है।

इस सप्ताह की शुरुआत में, मानवाधिकार संरक्षण आयोग (एचआरसीपी) ने इस्लामाबाद स्थित नेशनल प्रेस क्लब (एनपीसी) की चार महिला पत्रकारों के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक अपराध निवारण अधिनियम (पीईसीए) के तहत मामले दर्ज किए जाने की तीखी आलोचना की थी और इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया था।

मानवाधिकार संस्था के मुताबिक पाकिस्तानी महिला पत्रकार पहले से ही कठिन परिस्थितियों में काम कर रही हैं। ऐसे में नैयर अली, सेहरिश कुरैशी, मायरा इमरान और शकीला जलील के खिलाफ कार्रवाई इस सेक्टर में काम कर रही महिलाओं की दुश्वारियों की ओर इशारा करती है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

‘आबादी के नाम पर डर फैलाना बंद करें’, संगीत सोम की टिप्पणी पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

Read Next

यूनुस शासन मीडिया का गला घोंटने के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रहा है : अवामी लीग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com