पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों के खिलाफ की जानी चाहिए कार्रवाई : अनिल देशमुख

मुंबई । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में रोष है। देशवासी आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस आतंकी हमले को लेकर महाराष्ट्र सरकार में पूर्व मंत्री रहे अनिल देशमुख ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस आतंकी हमले के पीछे जो भी लोग हैं, उनकी पहचान कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

बुधवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान अनिल देशमुख ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सैलानी घूमने के लिए गए थे। उनके ऊपर क‍िया गया हमला बेहद दुखद घटना है। महाराष्‍ट्र सहित अन्य राज्यों के पर्यटक भी पहलगाम में थे। अनिल देशमुख ने आगे कहा कि यह आतंकी हमला किसने किया, इसकी सख्ती से जांच होनी चाहिए और सच सबके सामने आना चाहिए। मैं समझता हूं कि इस तरह के हमले नहीं होने चाहिए।

धर्म पूछकर आतंकियों द्वारा पर्यटकों को गोली मारने पर उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें आई हैं। यह जांच का विषय है और जांच में पता चलेगा कि कहां तक इस बात में सच्चाई है। उन्होंने कहा कि जो भी इसके पीछे दोषी हैं, उनकी पहचान कर कार्रवाई की जानी चाहिए।

अनिल देशमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना हमला घृणित है। मैं इस कायराना आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। इस हमले में मारे गए पर्यटकों को भावभीनी श्रद्धांजलि। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं, तथा घायल पर्यटकों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।”

दूसरे पोस्ट में अनिल देशमुख नागपुर जिले के उन लोगों से बातचीत करते हुए दिखाई दिए, जो श्रीनगर में फंसे हुए हैं। अनिल देशमुख ने बताया कि मैंने उन लोगों से बात की है। वे फिलहाल श्रीनगर के एक होटल में सुरक्षित हैं। मैंने व्यक्तिगत रूप से प्रशासन से बात की है और इन परिवारों के बारे में जानकारी दी है। मैंने राज्य सरकार से उन्हें सुरक्षित वापस लाने का भी अनुरोध किया है।

–आईएएनएस

एसएसबी में एएसआई पद पर होगी भर्ती, 4 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने समूह-'सी' (गैर-राजपत्रित, लड़ाकू, गैर-मंत्रालयी) एएसआई कैडर के लिए अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के कुल 7 पदों पर भर्ती के...

कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर प्रमोद तिवारी बोले- खतरे में है लोकतंत्र

नई दिल्ली । कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि...

पीयूष गोयल ने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल से की बातचीत, सीईटीए के तहत व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर की चर्चा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल के साथ वर्चुअल बैठक की।...

पंजाब के सीएम भगवंत मान पर भड़के नेता, बाजवा बोले-मान समेत सभी विधायकों के हों अल्कोमीटर टेस्ट

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़े गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस और अकाली दल की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके...

नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा पर बिहार के मुख्यमंत्री आवास को खाली किया

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग', जिसे राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में सत्ता का केंद्र माना जाता रहा है, शुक्रवार को एक ऐतिहासिक परिवर्तन का...

हज यात्रा का हवाई किराया बढ़ने पर ओवैसी ने जताई नाराजगी, कहा-यह उचित नहीं

नई दिल्ली । एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हज यात्रा के हवाई किराए के बढ़ने पर नाराजगी जताई है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में...

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

बंगाल चुनाव: फाल्टा में वोटिंग के बीच ईवीएम से छेड़छाड़, भाजपा का आरोप- ब्लॉक किया गया पार्टी का बटन

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी...

महिला के संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है मासिक धर्म, जानें नियमित करने के तरीके

नई दिल्ली । मासिक धर्म को हर महीने होने वाली साधारण प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है, लेकिन यह केवल सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिला के शरीर के शुद्धिकरण...

admin

Read Previous

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पठानकोट में बढ़ाई गई सुरक्षा, आर्म्ड फोर्स कर रहे गश्त

Read Next

बॉलीवुड में बढ़ रहा लव ट्रायंगल फिल्मों का चलन, ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ समेत ये मूवीज रही हिट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com