पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने और हमारा साथ देने के लिए वियतनाम का आभार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुई बर्बर आतंकी हमले की निंदा करने और विषम स्थिति में भारत का साथ देने के लिए वियतनाम का आभार जताया। राष्ट्रीय राजधानी स्थित हैदराबाद हाउस में एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने इन भावनाओं को अहम बताया। सुशासन, विरासत, विकास और साझा सांस्कृतिक मूल्यों को द्विपक्षीय संबंधों का आधार बताया।

पीएम ने कहा, “तो लाम ने भारत यात्रा की शुरुआत बोधगया से की है। यह हमारे दोनों देशों की साझा सभ्यतागत और आध्यात्मिक परंपरा को दर्शाता है। उनकी इस यात्रा और हमारी सार्थक चर्चाओं से, हम आपसी सद्बाव के जरिए कई ठोस परिणामों में बदल रहे हैं।”

संयुक्त वार्ता में प्रधानमंत्री ने सभ्यतागत संबंधों और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नए मुकाम तक ले जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “एक दशक पहले, मेरी वियतनाम यात्रा के दौरान, वियतनाम आसियान में भारत का पहला कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनर बना था। तब से, हमारे संबंधों ने तेज और व्यापक प्रगति की है। सभ्यतागत संबंधों के साथ-साथ, हमारे ट्रेड, टेक्नोलॉजी और टूरिज्म संबंध भी और मजबूत हुए हैं।”

प्रधानमंत्री ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि इन संबंधों को नया आकार देने के लिए हम समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि इस मजबूत नींव पर आगे बढ़ते हुए, आज हम अपने संबंधों को एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर पर ले जा रहे हैं। अब हम अपनी साझेदारी को और ऊंचे लक्ष्यों की ओर अग्रसर करेंगे। कल्चर, कनेक्टिविटी और कैपेसिटी बिल्डिंग के साथ-साथ, सिक्योरिटी, सस्टेनेबिलिटी और सप्लाई चेन रेसिलिएंस – हर क्षेत्र में हमारा सहयोग नए स्तर पर पहुंचेगा।

आतंकवाद के विरुद्ध भारत का साथ देने के लिए पीएम मोदी ने वियतनाम की सरकार का आभार जताते हुए कहा, “पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने और आतंकवाद के विरुद्ध हमारे संघर्ष में साथ खड़े रहने के लिए हम वियतनाम के आभारी हैं। वैश्विक उथल-पुथल और आर्थिक चुनौतियों के इस दौर में, अपनी प्रतिभा, सुशासन और आर्थिक सुधार के बल पर, भारत और वियतनाम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहे हैं। अब हमारी इन्हांस्ड स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप के माध्यम से, हम एक-दूसरे की रैपिड ग्रोथ के सहायक बनेंगे।”

प्रधानमंत्री ने महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं का संदर्भ लेते हुए आगे कहा कि जैसा कि बुद्ध की शिक्षाओं की भावना है कि “यदि आप किसी और के लिए दीप जलाते हैं, तो वह आपके अपने मार्ग को भी प्रकाशमान करता है।” इसी भावना के साथ, हम एक-दूसरे के विजन और गोल्स (लक्ष्यों) को सपोर्ट करते हुए, विकसित राष्ट्र बनने की अपनी आकांक्षाओं को मिलकर साकार करेंगे। हम साथ चलेंगे, साथ बढ़ेंगे, और साथ जीतेंगे।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा आरोपी पति को दी गई जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की, आत्मसमर्पण का दिया आदेश

Read Next

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5: करिश्मा कपूर-जावेद जाफरी समेत ये सितारे बनेंगे जज, ‘इंडिया वाला डांस’ के साथ लौटेगा मंच

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com