पंजाब : बीएसएफ की बड़ी कार्रवा

अमृतसर । सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पंजाब फ्रंटियर ने एक बार फिर अपनी सतर्कता का परिचय दिया है। बीएसएफ ने रविवार को पंजाब सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी को नाकाम किया। बीएसएफ ने इस संबंध में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक्स पर जानकारी दी।

बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने एक एक्स पोस्ट में बताया कि अमृतसर और तरनतारन जिलों में कई अभियानों के दौरान चार डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन (जिनमें से दो क्षतिग्रस्त थे) और 1.017 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। बीएसएफ के अनुसार, यह बरामदगी अमृतसर जिले के रतनखुर्द और धनोए खुर्द गांवों के साथ-साथ तरनतारन जिले के खेमकरण और डल गांवों से की गई। ये अभियान खुफिया जानकारी मिलने पर पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त प्रयासों और स्थानीय लोगों से मिली सूचनाओं के आधार पर चलाए गए।

बीएसएफ ने बताया कि उनकी खुफिया शाखा द्वारा प्राप्त सटीक जानकारी के आधार पर ये अभियान शुरू किए गए। सतर्क बीएसएफ जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर त्वरित कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप सीमा पार से होने वाली नशीली दवाओं की तस्करी को रोकने में सफलता मिली। स्थानीय लोगों की सहायता ने भी इस ऑपरेशन को और प्रभावी बनाया। बरामद ड्रोन और हेरोइन के पैकेट्स को पाकिस्तानी तस्करों द्वारा सीमा पार से भारत में भेजे जाने की कोशिश का हिस्सा माना जा रहा है।

बीएसएफ ने इसे एक बड़ी सफलता बताते हुए पोस्ट में आगे कहा कि यह सफलता बीएसएफ की सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया और मजबूत एंटी-ड्रोन तकनीक को उजागर करती है, जो पाकिस्तानी तस्करों द्वारा सीमा पार नार्को-ड्रोन गतिविधि का प्रभावी ढंग से मुकाबला करती है।

इससे पहले, अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर भरोपाल गांव के पास मई महीने में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने हथियारों की खेप बरामद की है। इसके साथ ही दो हैंड ग्रेनेड भी जब्त किए गए हैं। सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान जमीन में छिपाकर रखे गए दो हैंड ग्रेनेड, तीन पिस्तौल, छह मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए थे।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

पाकिस्तान से निपटने में हम अकेले सक्षम : गुलाम अली खटाना

Read Next

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप लगाया गया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com