नीतीश कुमार ने संजय सरावगी को बिहार भाजपा चीफ बनने पर दी बधाई

नई दिल्ली । बिहार भाजपा का नया चीफ बनने पर विधायक संजय सरावगी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुभकामनाएं दीं। वहीं भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि संजय सरावगी के नेतृत्व में बिहार में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा प्रत्येक कार्यकर्ता ‘विकसित बिहार’ के स्वप्न को साकार करने के लिए संकल्पबद्ध होकर आगे बढ़ेगा।

नीतीश कुमार ने एक्स पोस्ट में लिखा, “संजय सरावगी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। संजय सरावगी हमारे साथ मंत्रिमंडल में सहयोगी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वे 5वीं बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। इस नई जिम्मेदारी के लिए उनको हार्दिक शुभकामनाएं।”

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “संजय सरावगी को बिहार, भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर मिलकर हार्दिक बधाई एवं यशस्वी कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं दीं। आपके नेतृत्व में बिहार भाजपा संगठन निश्चित ही एक नई ऊर्जा के साथ जनसेवा की भावना से ऐतिहासिक कार्य करेगी।”

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका सांगठनिक अनुभव, कुशाग्र नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण निश्चित रूप से बिहार भाजपा को नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा। प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व में आपका कार्यकाल बिहार भाजपा के स्वर्णिम भविष्य के लिए निर्णायक सिद्ध होगा।”

बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडेय ने एक्स पोस्ट में लिखा, “दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा चीफ बनने पर अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके सफल, उज्ज्वल और यशस्वी कार्यकाल की कामना करता हूं।”

भाजपा सांसद रवि किशन ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा दरभंगा से विधायक संजय सरावगी को भाजपा बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई।”

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

विशाखापत्तनम जासूसी मामले में एनआईए स्पेशल कोर्ट ने दो और आरोपियों को सुनाई सजा

Read Next

पहलगाम आतंकी हमले में एनआईए का बड़ा एक्शन, 7 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com