नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात, बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली । बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

पीएम आवास पर इस बातचीत को राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। तीनों नेता एक साथ प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा है। ऐसे में इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर उनसे मुलाकात की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिल्ली का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में बिहार में भाजपा ने कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जैसे नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा राज्य मंत्रिमंडल के अगले चरण के विस्तार और 2026 में होने वाले राज्यसभा व विधान परिषद चुनावों से जुड़े मुद्दे भी हैं।

सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं से मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा की गई है। बिहार में खरमास के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है। वर्तमान में नीतीश मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 25 मंत्री हैं, जबकि कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में 10-11 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं।

बिहार चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने 243 सीटों में से 202 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है। नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री बने हैं। चुनाव से पहले कई वादे किए गए थे, जिसमें प्रधानमंत्री ने भी बिहार को विकसित राज्य बनाने की बात कही थी। ऐसे में आने वाले केंद्रीय बजट से पहले यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वहीं जदयू में इन दिनों सदस्यता अभियान चल रहा है। मुख्यमंत्री दिल्ली में जदयू नेताओं के साथ बैठक कर इस अभियान की समीक्षा कर सकते हैं।

–आईएएनएस

आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के प्रशंसकों को परेशान करने वाली खबर सामने आई है। इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देने वाली आशा...

दिल्ली कोचिंग सेंटर में भीषण आग, स्थानीय लोगों ने बच्चों को बचाया

नई दिल्ली । उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र स्थित जनता मजदूर कॉलोनी में शनिवार को एक छोटे से कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। महज 20-25 गज के...

कटिहार हादसा: सीएम नीतीश ने मृतक आश्रितों के लिए दो-दो लाख रुपए मदद की घोषणा की

कटिहार । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में लोगों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना...

ईरान की शर्तों और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर सीजफायर पर अनिश्चितता, वार्ता के नतीजे पर टिकी वैश्विक नजरें

वॉशिंगटन । अमेरिका और ईरान इस्लामाबाद में युद्धविराम को लेकर अहम बातचीत करने की तैयारी में हैं। दोनों पक्षों के बीच गहरे अविश्वास, परस्पर विरोधी मांगों और संघर्ष से बाहर...

23 मार्च से अब तक जरूरतमंदों को 12 लाख से अधिक 5-किलो के एलपीजी सिलेंडर बेचे गए: केंद्र

नई दिल्ली । सरकार ने शनिवार को बताया कि 10 अप्रैल को 51.5 लाख से अधिक घरेलू एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए। साथ ही, देश भर में लगभग 1 लाख...

बंगाल चुनाव: ‘महिलाओं को हर महीने तीन हजार’, भाजपा की घोषणा से प्रसन्न दिखीं आधी आबादी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में भाजपा ने शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणापत्र में महिलाओं...

उत्तर प्रदेश में एसआईआर 2026 अभियान पूरा, 13.39 करोड़ पहुंची मतदाताओं की संख्या

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में एसआईआर 2026 अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है और शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस व्यापक अभियान के बाद...

गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला, बोले-पचपदरा रिफाइनरी में देरी से विकास और रोजगार प्रभावित

जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस परियोजना को संभालने के तरीके की आलोचना...

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पांच तस्कर गिरफ़्तार, नशीला पदार्थ जब्त

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में नशीला...

बंगाल चुनाव: कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर हिंदू महासभा पहुंची सुप्रीम कोर्ट, केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग

नई दिल्ली । अखिलेश भारतीय हिंदू महासभा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। संगठन की ओर से दायर जनहित...

बिहार: भागलपुर-सह-बक्सर सीट पर विधान परिषद उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा, मतदान 12 मई को

पटना । बिहार विधान परिषद की भागलपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की खाली सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम गुरुवार को जारी कर दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग ने विज्ञप्ति में...

अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव: युद्ध खत्म करने की शर्तें तय

तेहरान । ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ दो हफ्ते का सीजफायर युद्ध के खत्म होने का संकेत नहीं है, क्योंकि उसके...

admin

Read Previous

बांग्लादेश में हिंसा का एक और मामला आया सामने, खुलना में एनसीपी नेता को लगी गोली

Read Next

ऑस्ट्रेलिया: नेतन्याहू के आरोपों पर अल्बनीज का जवाब, ‘फिलिस्तीन को मान्यता का बोंडी बीच त्रासदी से कोई लिंक नहीं’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com