नार्थ ईस्ट और साउथ इंडिया में बढ़ी बिहार के लीची के पौधों की मांग

मुज़फ्फरपुर, 4 अगस्त (आईएएनएस)| बिहार के मुज़फ्फरपुर की मिट्ठी और रसीली शाही लीची की पहचान देश और विदेशों में भी है, लेकिन अब नार्थ ईस्ट और साउथ इंडिया के लोगों को भी इसका स्वाद पसंद आ रहा है। तभी तो यहां की लीची के पौघों की मांग वहां होने लगी है। नार्थ ईस्ट और साउथ इंडिया के राज्यों में लीची के पौधे लगाने की कवायद शुरू कर दी गयी है। इन राज्यों में यहां की लीची के पौधों की मांग अचानक से बढ़ गयी है। इन राज्यों में भी अब शाही लीची की बागवानी शुरू कर दी गयी है।

मुजफ्फरपुर स्थित राष्ट्रीय लीची अनुसन्धान केंद्र में इस साल इन क्षेत्रों के राज्यों से लगातार पौधों की मांग आ रही है और लोग ले भी जा रहे हैें।

लीची अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. शेषधर पांडेय ने आईएएनएस को बताया, “लीची के पेड़ में कलम (मिट्टी लगाकर बांधना) बांधा जाता है। करीब 40 दिनों में इसमे जड़ आ जाता है। उसके बाद इसे काटकर पौधा का आकार दिया जाता है। इसके बाद उसकी आपूर्ति संबंधित राज्यों में की जाएगी।”

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं कि पौधे तैयार करने को काम कोई यहां पहली बार हो रहा है। प्रत्येक साल इस अनुसंधान केंद्र में करीब 60 हजार पौधे तैयार किये जाते हैं, जिसमे से 40 हजार पौधा काम में आता है। अन्य पौधे कुछ कारणों से खराब हो जाते हैं। तैयार पौधों को देश के विभिन्न हिस्सों में आपूर्ति की जाती है। मुज़फ्फरपुर के किसान भी यहां से पौधे खरीदकर ले जाते हैं।

डॉ. पांडेय ने बताया, “जब पेड़ से जड़ वाली डाली को काटा जाता है तो उसके बाद इसे वर्मी कम्पोस्ट से तैयार किए गए घोल में रखा जाता है। फिर घोल में भींगे हुए डाली को सूखे हुए वर्मी कम्पोस्ट में रखा जाता है। इसके बाद इसे एक प्लास्टिक में लपेट दिया जाता है। एक माह तक यह वहीं पर रहता है।”

निदेशक बताते हैं, “पौधे तैयार करने का 15 जून के बाद का समय सबसे उत्तम होता है, क्योंकि अभी बारिश होती है। इस समय पेड़ में कलम बांधने पर जड़ तुरन्त निकल जाता है और 40 दिन बाद इसकी कटाई कर ली जाती है। यह प्रक्रिया अगस्त तक चलती है। ”

पांडेय भी मानते हैं कि हाल के दिनों में यहां की लीची की मांग अन्य राज्यों में बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के लोग यहां प्रशिक्षण भी लेते हैं और लगातार संपर्क में बने रहते हैं।

उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश, उतराखंड, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पंजाब और हरियाणा से भी यहां की लीची की मांग आई है। यह कोई एक समय का काम नहीं है, यह एक प्रक्रिया है जो जारी रहती है। मांग आती रहती और पौधों की आपूर्ति होती रहती है।”

उल्लेखनीय है कि बिहार की शाही लीची देश और विदेशों में भी चर्चित है. इस साल लीची ब्रिटेन तक पहुंच चुकी है। शाही लीची को जीआई टैग मिल चुका है। बिहार के मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, बेगूसराय सहित कई जिलों में शाही लीची के बाग हैं, लेकिन लीची का सबसे अधिक उत्पादन मुजफ्फरपुर में होता है।

–आईएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

काबुल हवाईअड्डे के पास फिर विस्फोट, रॉकेट हमले का अंदेशा

Read Next

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड महिलाओं को क्रिकेट में शामिल करने पर कर रहा विचार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com