नई दिल्ली : द्वारका में अवैध हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

नई दिल्ली । दिल्ली में द्वारका जिले के पुलिस स्टेशन बिंदापुर की टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को इलाके में अपराध करने की फिराक में घूम रहे बदमाशों पर निगरानी रखने के लिए दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस स्टेशन बिंदापुर में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल नीरज, मुकेश और राजेश डागर शामिल थे। यह टीम इंस्पेक्टर नरेश सांगवान की देखरेख में लगातार इलाके में सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से गुप्त सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी अवैध हथियार के साथ इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कुणाल कुलदीप एक ड्रग एडिक्ट है और उसके खिलाफ पहले से ही 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि समय रहते गिरफ्तारी न होने पर आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकता था।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में की गई। डीसीपी ने जिले में अप्रिय घटनाओं को रोकने और अवैध हथियारों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

आरोपी की पहचान कुणाल कुलदीप पुत्र अनिल कुमार (30) निवासी मनसा राम पार्क, उत्तम नगर दिल्ली के रूप में हुई है।

इस संबंध में पुलिस स्टेशन बिंदापुर में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार कहां से लाया गया और इसके पीछे किसी संगठित गिरोह की संलिप्तता तो नहीं है। उसके बयान के आधार पर अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके लिए टीम का भी गठन किया जाएगा।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

पश्चिम बंगाल में टीएमसी का अंतिम समय आ गया है, अगली बार बनेगी भाजपा सरकार: नरेंद्र कश्यप

Read Next

‘सूर्यवंशी ने मैच्योरिटी और धैर्य दिखाया’, बांग्लादेश अंडर-19 टीम के खिलाफ जीत के बाद बोले म्हात्रे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com