दिल्ली के लिए ‘हीट एक्शन प्लान’ जारी, तीन हजार वाटर एटीएम, कूलिंग शेल्टर देंगे लोगों को राहत

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय करते हुए सोमवार को ‘हीट एक्शन प्लान (2025)’ का अनावरण किया और भीषण गर्मी में लोगों को राहत देने का वादा किया। उन्होंने ठंडे पानी के तीन हजार एटीएम का भी प्रस्ताव किया है।

हीट एक्शन प्लान के तहत 1,800 राष्ट्रीय और दिल्ली आपदा प्रतिक्रिया स्वयंसेवकों या ‘आपदा मित्रों’ को शामिल करने के अलावा छायादार-शीतल आश्रयों की स्थापना और दिल्ली सरकार के स्कूलों तथा कार्यालय भवनों की चारदीवारी के पास तीन-चार हजार बड़ी जल आरओ इकाइयां खोलने की बात कही गई है, ताकि पांच लाख नागरिकों को चौबीसों घंटे ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा सके। इसमें पीडब्ल्यूडी सड़कों पर बस स्टॉप और यातायात चौराहों के पास जनता के लिए 3,000 जल एटीएम स्थापित करने का भी प्रस्ताव है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का मौसम अक्सर नागरिक समस्याओं से जुड़ा होता है – गर्मियों में पानी की कमी, सर्दियों में प्रदूषण और मानसून में जलभराव। उनकी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लोग बिना किसी परेशानी के हर मौसम का आनंद ले सकें।

गर्मी से पीड़ित लोगों को राहत देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हीट एक्शन प्लान के तहत तीन हजार वाटर कूलर या एटीएम लगाए जाएंगे। इनमें एक हजार सार्वजनिक सड़कों पर, एक हजार सरकारी भवनों में तथा एक हजार ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे।

उन्होंने कहा, “हम कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत निजी संस्थाओं से भी मदद मांगेंगे।”

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार जनता को सावधानी बरतने के लिए नियमित रूप से एसएमएस और सोशल मीडिया के माध्यम से गर्मी की चेतावनी जारी करेगी।

अस्पतालों में विशेष हीटवेव वार्डों के अलावा, झुग्गी-झोपड़ियों में गर्मी से निपटने के लिए आपदा मित्रों की भी तैनाती की जाएगी।

उन्होंने कहा, “देश और शहर के लिए हर जीवन कीमती है और हम इसे बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने जानवरों की मदद के लिए भी उपाय सुझाए।

इससे पहले, लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार सिर्फ घोषणाओं से नहीं बल्कि अपने कार्यों से भी जन कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने गर्मी की समस्या से निपटने के लिए पहले ही जीपीएस से जुड़े पानी के टैंकर शुरू कर दिए हैं और सरकारी भवनों के लिए नई गर्मी प्रतिरोधी, ठंडी छतें लगाने की पहल की है तथा इस प्रयोग को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जाएगा।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

रोहित, कोहली बीसीसीआई के वार्षिक अनुबंध में टॉप ग्रेड पर बरकरार, अय्यर और किशन की वापसी

Read Next

सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार 97,000 रुपये के करीब पहुंची कीमत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com