ट्रंप के ‘वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स’ से लाखों अमेरिकियों को राहत, बढ़ी लोगों की आय: व्हाइट हाउस

वॉशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स” ने लाखों अमेरिकियों को बड़ी राहत दी है और रिकॉर्ड स्तर पर टैक्स रिफंड प्रदान किए हैं। व्हाइट हाउस के अनुसार, ओवरटाइम इनकम और टिप्स पर टैक्स न लगाने जैसे प्रमुख प्रावधानों का व्यापक लाभ उठाया गया है, जिससे आम कामकाजी परिवारों को सीधा फायदा पहुंचा है।

“वर्किंग फैमिलीज टैक्स” का मतलब ऐसे टैक्स नियम जिनसे काम करने वाले परिवारों का टैक्स का बोझ कम हो और उनकी आमदनी बढ़े। आमतौर पर यह राहत काम करने वाले मध्यम और कम आय वाले परिवारों को दी जाती है।

बुधवार (लोकल टाइम) को टैक्स डे के मौके पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि एडमिनिस्ट्रेशन के टैक्स उपायों ने अमेरिकी लोगों की जेब में बहुत सारा पैसा वापस डाला है।

लेविट ने कहा कि 5 करोड़ 30 लाख से ज्यादा फाइलर्स ने कम से कम एक नए टैक्स बेनिफिट का क्लेम किया था, जिसमें एवरेज रिफंड 3,400 डॉलर से ज्यादा था।

अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने फाइलिंग सीजन को “एक शानदार टैक्स सीजन” बताया जो आसानी से चला और अमेरिकी लोगों को रिकॉर्ड रिफंड दिया।

बेसेंट के मुताबिक, लगभग 45 फीसदी फाइलर्स ने इन चार खास प्रावधानों-टिप्स पर कोई टैक्स नहीं, ओवरटाइम पर कोई टैक्स नहीं, सीनियर सिटीजन के लिए बढ़ी हुई कटौती और अमेरिका मेड कारों के लिए ऑटो लोन इंटरेस्ट पर टैक्स में राहत में से कम से कम एक का इस्तेमाल किया।

उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला प्रावधान ओवरटाइम इनकम पर छूट का था। उन्होंने कहा, “अगर आप ज्यादा घंटे काम करना चाहते हैं, तो आप अपने ज्यादा पैसे रख सकते हैं।”

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए डाटा से पता चला कि 2.5 करोड़ से ज्यादा फाइलर्स ने ओवरटाइम बेनिफिट का क्लेम किया, जिसमें एवरेज डिडक्शन लगभग 3,100 डॉलर था। 60 लाख से ज्यादा फाइलर्स ने नो-टैक्स-ऑन-टिप्स प्रोविजन का क्लेम किया, जिसमें एवरेज डिडक्शन 7,100 डॉलर था।

3 करोड़ से ज्यादा सीनियर सिटीजन ने एवरेज 7,500 डॉलर के एन्हांस्ड डिडक्शन का इस्तेमाल किया, जबकि 10 लाख से ज्यादा फाइलर्स ने अमेरिका में बनी गाड़ियों के लिए ऑटो लोन इंटरेस्ट पर टैक्स रिलीफ का क्लेम किया।

अधिकारियों के अनुसार, विस्तारित चाइल्ड टैक्स क्रेडिट का लाभ 3.4 करोड़ से अधिक परिवारों को मिला। साथ ही, टैक्स फाइलिंग को सरल बनाने के उद्देश्य से स्थायी रूप से दोगुनी की गई स्टैंडर्ड डिडक्शन का उपयोग 10.5 करोड़ से अधिक करदाताओं ने किया।

स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ट्रंपप्रशासन ने डिजिटल टैक्स सेवाओं का भी विस्तार किया है, जिससे इंटरनल रेवेन्यू सर्विस रिटर्न को अधिक कुशलता से प्रोसेस कर पा रहा है और करदाताओं को बेहतर सहायता मिल रही है।

व्हाइट हाउस ने इन टैक्स कट्स को लोगों की तक होम पे बढ़ाने और आर्थिक गतिविधियों को तेज करने की व्यापक कोशिश बताया। कैरोलीन लेविट ने कहा कि ये कदम इस विश्वास को दर्शाते हैं कि सरकार की तुलना में अमेरिकी नागरिक अपने पैसे को बेहतर तरीके से खर्च करना जानते हैं।

अधिकारियों ने इस विधेयक के विरोध की भी आलोचना करते हुए कहा कि अगर इस पैकेज को रोका जाता, तो आम परिवारों पर बड़े पैमाने पर टैक्स बढ़ोतरी हो सकती थी।

बेसेंट ने कहा कि शुरुआती संकेतों से बड़े आर्थिक फायदों का पता चला है, जिसमें ओवरटाइम काम में ज्यादा भागीदारी और कंज्यूमर खर्च में बढ़ोतरी शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि एडमिनिस्ट्रेशन टैक्सपेयर्स को रेगुलर पे चेक में फायदा देखने के लिए विदहोल्डिंग को एडजस्ट करने के लिए बढ़ावा दे रहा है।

एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि लाखों परिवारों ने बच्चों के लिए नए “ट्रंप अकाउंट्स” के लिए भी साइन अप किया है। नए ट्रंप अकाउंट्स बचत और वित्तीय जानकारी को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है।

–आईएएनएस

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। इसी...

लोकसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण विधेयक पेश, सांसदों में हुई तीखी बहस

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया, जो संसद के विशेष सत्र के दौरान एक महत्वपूर्ण विधायी कदम है। केंद्रीय विधि व...

झारखंड : गिरिडीह में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो...

सबरीमाला समीक्षा: करोड़ों लोगों की आस्था को ‘गलत’ ठहराना अदालत के लिए सबसे कठिन काम: सुप्रीम कोर्ट

इस्लामाबाद । हाल ही में इस्लामाबाद में हुई अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता से अपेक्षित परिणाम नहीं निकल सके, लेकिन फारस की खाड़ी में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के...

बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में एनआईए ने 6वें मुख्य आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

नई दिल्‍ली । 2024 के बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मुजफ्फरपुर के रहने वाले कुंदन कुमार उर्फ ​​कुंदन भगत के खिलाफ आरोप...

यूपी: मथुरा पुलिस ने पकड़ा 1.16 करोड़ का ‘डोडा’, हरियाणा के 2 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा । उत्तर प्रदेश के मथुरा में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मांट थाना पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने...

चिराग पासवान ने अस्पताल में भर्ती चाचा पशुपति पारस से की मुलाकात, उन्हें पिता-तुल्य बताया

पटना । केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति कुमार पारस से मिलने अस्पताल पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरएलजेपी प्रमुख पशुपति पारस को अचानक तबीयत बिगड़ने और सांस लेने...

बिहार में नई सरकार नीतीश कुमार के रास्ते पर ही चलेगी: विजय चौधरी

पटना । भाजपा के नेता सम्राट चौधरी बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जदयू के विजय कुमार चौधरी ने...

परिसीमन प्रस्ताव पर भड़के सीएम स्टालिन, कहा-दक्षिण के साथ होगा अन्याय

चेन्नई । तमिलनाडु के प्रमुख राजनीतिक दल डीएमके ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन अभ्यास के विरोध में स्वर मुखर कर रखा है। परिसीमन का उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि के आधार...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन न्यायिक अधिकारियों को कर्नाटक हाई कोर्ट के जज बनाने की सिफारिश की

नई दिल्ली । भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में तीन न्यायिक अधिकारियों...

बदनाम करने की नीयत से मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ लगाए जा रहे बेबुनियाद और झूठे आरोप : रुपाली निलेश चाकणकर

मुंबई । अशोक खरात (ढोंगी बाबा) प्रकरण में विवादों में आईं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की नेता रुपाली निलेश चाकणकर ने अब कहा है कि आज 28 दिन हो चुके...

मौसम विभाग की भविष्यवाणी: तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी के साथ चलेगी लू

चेन्नई । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि तमिलनाडु के आंतरिक भागों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा, और अधिकतम तापमान...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

महिला आरक्षण बिल पर भिड़े अमित शाह और अखिलेश, ओम बिरला को करना पड़ा हस्तक्षेप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com