जे.जे. अस्पताल के विस्तार के लिए 11 एकड़ जमीन सौंपने की मांग, मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे को लिखा पत्र

मुंबई । शिवसेना सांसद और राज्यसभा की अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने मुंबई स्थित सर जे.जे. ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स और ग्रांट मेडिकल कॉलेज के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। देवड़ा ने शिंदे को एक पत्र सौंपकर रिचर्डसन एंड क्रूडास के कब्जे वाली करीब 11 एकड़ सरकारी जमीन को जे.जे. अस्पताल को हस्तांतरित करने में सहयोग देने का अनुरोध किया।

मिलिंद देवरा ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीर साझा करते हुए कहा कि इस जमीन के हस्तांतरण से कैंसर उपचार, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी। इससे विशेष रूप से उन हजारों मरीजों को लाभ होगा जो महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से किफायती और गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए मुंबई आते हैं।

मिलिंद देवड़ा ने अपने पत्र में कहा कि उन्हें जे.जे. अस्पताल के डीन की ओर से एक प्रस्ताव प्राप्त हुआ है, जिसमें अस्पताल और ग्रांट मेडिकल कॉलेज के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता बताई गई है। उन्होंने कहा कि जे.जे. अस्पताल महाराष्ट्र के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में से एक है, जहां प्रतिदिन हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि अस्पताल परिसर में जल्द ही एक सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल शुरू होने वाला है। इसके अलावा एडवांस मेडिकल सर्विस, मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान सुविधाओं की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराना समय की मांग बन गया है।

प्रस्ताव के अनुसार, यदि रिचर्डसन एंड क्रूडास की भूमि अस्पताल को हस्तांतरित की जाती है तो वहां कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य और शैक्षणिक परियोजनाएं विकसित की जा सकती हैं। इनमें पैलिएटिव कैंसर अस्पताल, बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेंटर, अत्याधुनिक रिसर्च और प्रशिक्षण केंद्र, मेडिकल छात्रों के लिए हॉस्टल, अस्पताल कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाएं तथा मरीजों के परिजनों के लिए ठहरने की व्यवस्था शामिल है।

मिलिंद देवड़ा ने अपने पत्र में उपमुख्यमंत्री शिंदे से इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करने और आवश्यक प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल मुंबई, बल्कि पूरे महाराष्ट्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

Read Next

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com